नीमच। जिले से गुजर रहे महू-नसीराबाद हाईवे पर स्थित गांव सगरग्राम की पुलिया के समीप गुरुवार को दो बाइकों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। मृतक व्यक्ति का शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपूर्द किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लोकेश पिता कैलाश मेघवाल (27) निवासी धामनिया की बाइक की टक्कर सामने से आ रही दूसरी बाइक से हो गई थी। हादसे में लोकेश की मौत हो गई। हादसे में घायल बाइक सवार सोहेल पिता मोहम्मद हुसैन निवासी अहमदाबाद गुजरात, सिद्दीक पिता मोहम्मद रफीक निवासी भीलवाड़ा राजस्थान, रशीद पिता आमीन निवासी भीलवाड़ा राजस्थान और लोकेश के साथ बैठे बाइक सवार मुकुल शर्मा पिता गोपाल शर्मा निवासी सोकड़ी नीमच को भी गंभीर चोटें आई है, जिनका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने लोकेश के शव को पीएम कराकर परिजनों के सुपूर्द कर मामला जांच में लिया है।