चित्तौडगढ़। जिला जाट समाज संस्था की बैठक जाट समाज के अध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट की अध्यक्षता में रखी गई। जिसमें तेजा दशमी महोत्सव 13 सितंबर 2024 को बड़े धूमधाम से मनाने का निर्णय किया गया। इस बाबत् विभिन्न प्रकार के कार्य विभाजन एव मेले से संबंधित अन्य क्रियाकलाप हेतु अगामी बैठक पुनः दिनांक 21 अगस्त 2024 को रखी गई है । जिसमें जिला जाट समाज संस्था तहसील स्तर से ब्लॉक कार्यकारिणीयो के अध्यक्षगण एवं विकास संस्था के सदस्यगण आदि से अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सुचारु रूप से सम्पन्न करने हेतु बैठक में भाग लेने की गुजारिश की गई। समाज के समस्त मौतबिर सदस्यों से उक्त बैठकों में भाग लेने हेतु निवेदन किया गया।
बैठक में मिठूलाल अरणियापंथ, गोवर्धन जाट चितौडगढ, नगजीराम जालमपुरा, छीतरमल सिंहपुर, रामलाल बिलोदा, विक्रय अमरपुरा, देवीलाल लसडावन, बाघमल सांवता, मुकेश अरणियापंथ, रामस्वरूप बिलोदा, मोहन लसडावन, रामेश्वर वार्डन खोर, रतन रोलाहेडा, लेहरूलाल करूकडा, सोनु पावली, मुकेश सुलीखेडा, प्रकाश अमरपुरा, नारायण कुवालिया, देवकिशन बरखेडा, आदि मौजूद थे।