BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 17, 2024, 10:56 am
BIG NEWS : उदयपुर में आयोजित स्वैग ऑफ राजस्थान में नीमच के गीतांश दमामी बने जूनियर मिस्टर उदयपुर, स्वैग ऑफ राजस्थान के ग्रांट फिनाले में सिलेक्ट, अब जोधपुर में करेंगे अपने हुनर का प्रदर्शन, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। राजस्थान के उदयपुर में स्वैग ऑफ राजस्थान के ग्रांट फिनाले में एमपी के नीमच जिले के गीतांश दमामी जूनियर मिस्टर उदयपुर चुने गए। नितिन दशोरा इवेंट द्वारा आयोजित इवेंट में एमपी के  गोतांश ने अपनी परफारमेंस से मिस्टर जूनियर उदयपुर का खिताब अपने नाम किया है। यह पहली बार हुआ है की एमपी से कोई कलाकार मिस्टर उदयपुर बना है। एमपी के छोटे से गांव पिपलिया रावजी के गीताँश दमामी ने उदयपुर में आयोजित स्वैग ऑफ राजस्थान द्वारा  10 अगस्त को आडिशन में  अपनी परफारमेंस दी थी। जिसमे ग्रांट फिनाले के लिए बेहतरीन प्रस्तुति के लिए सिलेक्ट हुआ था। ग्रांट फिनाले का आयोजन 15 अगस्त को शोभागपुरा अशोका पेलेस में हुआ। जिसमे दो राउंड हुए।इसमें एमपी के गीतांश दमामी मिस्टर जूनियर स्वैग ऑफ राजस्थान सिलेक्ट हुए। बता दे की ग्रांट फिनाले में जूनियर में उदयपुर संभाग से प्रतिभागी के रूप से 70 से अधिक बच्चो ने भाग लिया था । गीतांश ने 15अगस्त को आयोजित ग्रांट फिनाले में ड्रेस कोड और बेहतरीन रैंप के साथ ही डांस की प्रस्तुति दी  जिस पर जजेस  दीपेश पालीवाल ग्लोरियस वर्ल्ड इवेंट  और उनकी टीम ने वोट प्रतिशत के आधार और बेहतरीन प्रस्तुति पर मिस्टर उदयपुर जूनियर सिलेक्ट हुआ। मिस्टर उदयपुर बने।  गीतांश ने एमपी और नीमच जिले को गोरांवित किया है। मिस्टर उदयपुर का खिताब अपने नाम करने वाले गीतांश ने कहा की इस उपलब्धि को हासिल करने में सबसे बाद योगदान मेरी मां और पापा के साथ ही मेरी बड़ी बहन श्रद्धा का है। गीतांश ने कहा की ग्रांट फिनाले में जाने में काफी समस्या थी। मेरे दादा जी सीरियस चल रहे थे। ऐसे में मेरी मम्मी और मेरी बड़ी बहन ने हिम्मत जुटाकर मुझे उदयपुर लाने की जिम्मेदारी उठाई । और आज उसका परिणाम है की एक गांव का बेटा मिस्टर उदयपुर चुना गया। मुझे उम्मीद है की जोधपुर में होने वाले कांपीटेंशन में पूरे  राजस्थान का मास्टर  बनू इसके लिए रात दिन मेहनत करुगा। साथ ही मालवा मेवाड का नाम पूरे राजस्थान में हो इसके लिए अगले फाइनल मुकाबले के लिए में तैयार हूं। बता दे की गीतांश गांव पिपलिया रावजी का रहने वाला है और पत्रकार बी एल दमामी का बेटा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE