नीमच। नगर समस्या एवं सुझाव ग्रुप के ग्रीन बेल्ट गार्डन पर स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर तिरंगा फहराया गया। देश भक्ति के तराने भी गूंजे ओर भारत माता व जय हिन्द के नारे भी लगाये।
समाजसेविका व इनरव्हील अध्यक्ष तृप्ति मनोज दुआ ग्रुप सदस्यों व गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में ग्रीन बेल्ट पर ध्वजारोहण किया फिर राष्ट्रगान हुआ।
इस अवसर पर तृप्ति दुआ ने समारोह को सम्बोधित करते हुवे कहाकि हम सभी ईमानदारी व लगन से देश हित व समाज हित मे काम करें तभी हम सच्चे देश भक्त कहलायेंगे।
समारोह को सम्बोधित करते हुवे वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष व रेलवे सलाहकार समिति सदस्य गोविंद पोरवाल ने कहाकि देश प्रेम को जिंदा रखने की भावना हम सभी के मन मे है हम मिलजुलकर देशभक्ति व सेवा के कार्य करते रहे। एनएसएसजी ग्रुप द्वारा किये जा रहे पीड़ित मानव सेवा के कार्यों के अलावा पर्यावरण के कार्याे की खूब सराहना करते हुवे ग्रुप एडमिन व उनकी पूरी टीम को बधाई दी।
ग्रुप एडमिन विवेक खण्डेलवाल सोनू ने कहा कि हमारे देश मे सामाजिक समरसता, साम्प्रदायिक सौहार्द की भावना है यहां जाति, धर्म का कोई भेद नहीं है। सब मिलजुलकर हर त्यौहार को मनाते है। ओर नगर समस्या एवं सुझाव ग्रुप सदैव इस बात को ध्यान में रख हर वर्ग के बीच सेवा, समन्वय व सम्मान में अग्रणीय रहता है।
समाजसेवी रमेश कदम, कांग्रेस पार्षद भारत अहीर, प्रोफेसर एनके डबकरा, पर्यावरण प्रेमी जगदीश शर्मा ने एनएसएसजी ग्रुप की सराहना करते हुवे कहा कि ग्रुप की विशेषता है कि यहां हर क्षेत्र, समाज व विचार धारा के व्यक्ति ग्रुप के सदस्य है। ग्रुप द्वारा ग्रीन बेल्ट डेवलप कर शहर में एक अच्छा सन्देश दिया है।
खण्डेलवाल ने स्वतंत्रता व गणतंत्र दोनों के महत्व को समझाते हुवे ध्वजारोहण व झंडावंदन के अंतर को भी मौजूदा सदस्यों को बताया।
समारोह में ग्रुप की महिला सदस्य कवयित्री पंकज धींग, आशा सांभर, संगीता शर्मा, हेमांगी त्रिवेदी, उषा दुबे, डॉक्टर दीपक सिंहल, ब्रजेश एरन ने देश भक्ति से ओतप्रोत कविता व गीत सुनाकर माहौल को खुशनुमा कर देश प्रेम का जोश भर दिया। वहीं चार वर्षीय नन्नी बालिका हिया सपन हरित ने नन्ना मुन्ना राही हूँ देश का सिपाही कविता व राष्ट्रगान सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
आजादी का जश्न बनाने के लिए ग्रीन बेल्ट गार्डन के मुख्य द्वार के दोनों ओर लम्बी पट्टी पर थोड़ी थोड़ी दूरी से दस फिट हाइट पर तिरंगा झण्डा लगाए गए है। सदस्यों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत कविता, गीत व विचार रखे जा रहे है। मिठाईयां बांटी जा रही है।
समारोह में मौजूद ग्रुप के वरिष्ठ सदस्यों हरिवल्लभ मुच्छाल, मुकेश डबकरा, मधुसूदन खंडेलवाल, संजय जैन, वरुण खण्डेलवाल, अशोक पोरवाल अशफाक अहमद, मीना हरित, कीर्ती ढींगरा, किरण तिवारी आदि का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। संचालन ग्रुप एडमिन विवेक खण्डेलवाल व आभार संजय श्रीवास्तव ने माना।
इस अवसर पर राजेंद्र खंडेलवाल, वीरेंद्र सोनी, दिनेश मनावत, हेमन्त पाराशर, सौरभ शर्मा, बीड़ी वैष्णव, डॉ ललित संघवी, डॉ पंकज सोलंकी, प्रवीण मित्तल, डॉ स्वप्निल वधवा, राकेश खण्डेलवाल, प्रदीप खंडेलवाल, संजय कच्छारा, कमल कैथवास, मनोज दुआ, अमन चौहान, अर्चना तिवारी, दीपशिखा पाठक, नीलू खंडेलवाल, बरखा खण्डेलवाल, ज्योति मित्तल, सोना अमराजा आदि मौजूद रहें।