नीमच। आज नवागत कलेक्टर हिमांशु चंद्रा का जिला प्रेस नीमच (रजि.) द्वारा गुलदस्ता एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया। कलेक्टर ने नीमच की मीडिया के बारे में बताया कि प्रेस और प्रशासन दोनों मिलकर जिले की समस्याओं को हल करने के प्रयास करेंगे। इस अवसर पर जिला प्रेस क्लब के संस्थापक अध्यक्ष राहुल जैन, जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष विष्णु मीणा, सचिव राजेश लक्षकार, कोषाध्यक्ष राजेश भंडारी, कार्यकारिणी सदस्य भानु प्रिया बैरागी तथा प्रेस क्लब के पत्रकार सदस्य हेमेंद्र शर्मा चिंटू, अब्दुल ईरानी एवं संतोष मीणा आदि उपस्थित थे।