आगर मालवा। जिले के सुसनेर मे शिव शक्ति कांवड़ यात्रा समिति के तत्वावधान में आज शनिवार को विशाल कांवड़ और कलश यात्रा निकाली गई। सिंचाई विभाग स्थित श्री मनकामनेश्वर मंदिर से शुरू हुई यह यात्रा 10 किलोमीटर दूर पांडवकालीन पंचदेहरिया महादेव मंदिर पहुंची। जहां महादेव का जलाभिषेक किया गया।
कांवड़-कलश यात्रा में विधायक भैरोसिंह परिहार, राणा चितरंजन सिंह और जनप्रतिनिधि कंधों पर कावड़ उठाए शामिल रहे। हजारों की संख्या मे शिव भक्त बैंड बाजे पर बज रही धार्मिक धुनों पर नाचते झुमते दिखाई दिये। इस कावड़ यात्रा में हाथी, घोड़े, मनमोहक झांकिया आकर्षण का केंद्र रही। कावड़-कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा और स्वल्पाहार से नगर वासियों ने स्वागत भी किया गया। सुरक्षा के मद्दे नजर पुलिस बल भी तैनात रहा।