सरवानिया महाराज। शहर के स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी लंबे समय बाद आज दोपहर 12.00 बजे से 1.00 बजे तक एक घंटे के लिए बंद रही। लंबे अंतराल के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरवानिया महाराज की ओपीडी और स्वास्थ्य सेवाएं बाधित रहने से उपचार कराने आयें लोगों को घंटे भर के लिए परेशान होना पड़ा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल आफिसर डा. संदीप शर्मा ने बताया कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मेडिसिन विभाग की एमडी सेकंड ईयर स्टुडेंट ट्रेनी महिला डाक्टर के साथ दरिंदगी कर रेप की घटना के बाद हत्या कर देने से मेडिकल एसोसिएशन गुस्से में है और महिला डाक्टर के साथ घटित हुई घटना से आहत होकर काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया गया , जिसके चलते शहर के स्वास्थ्य केंद्र पर ओपीडी लंबे समय बाद बंद रही जिसके कारण मरीजों को थौड़ी परेशानी उठानी पड़ी। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर पदस्थ पंकज गेहलोत, रीना पाटीदार, भावना बैरागी, कविता राठौर, निलेश सुर्यवंशी तथा चुन्नीलाल भोई सहित अन्य कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया। गौरतलब हैं कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मेडिसिन विभाग में एमडी सेंकड ईयर स्टुडेंट ट्रेनी महिला डाक्टर के साथ 8/9 अगस्त की रात्रि में उस वक्त रेप किया गया जब वो अपने दोस्तों संग पार्टी कर अस्पताल के सेमिनार हाल में आराम कर रही थी। देश इस दरिंदगी की घटना से आग बबूला है। दरिंदों ने केवल रेप की घटना को ही अंजाम नहीं दिया बल्कि दरिंदगी के बाद ट्रेनी महिला डाक्टर की हत्या कर दी। इस घटना से देशभर में गुस्साए डाक्टरों ने हड़ताल का ऐलान कर सख्त कानून की मांग के साथ कार्यवाही की है। जंहा घटना के बाद सेही देशभर में हड़ताले की जा रही है । वहीं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष आरजी अशोकन ने आज 17 अगस्त से चोबीस घंटे तक विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया था, जिसके चलते जिले के साथ साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरवानिया महाराज पर भी मेडिकल सेवाएं ठप्प दिखाई दी जिसके चलते मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी।