BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 17, 2024, 6:36 pm
KHABAR : नीमच में अखिल भारतीय पोरवाल महिला महासभा मध्यप्रदेश इकाई करेगी प्रतिभा खोज 2024 के विजेताओं का सम्मान, अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में आयोजित होगा समारोह, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। अखिल भारतीय पोरवाल महिला महासभा मध्यप्रदेश इकाई द्वारा आयोजित पोरवाल प्रतिभा खोज 2024 के विजेताओं का सम्मान समारोह 24 अगस्त शनिवार क़ो टाउन हॉल नीमच पर आयोजित किया जा रहा है। उक्त आयोजन की जानकारी देते हुए अखिल भारतीय पोरवाल महिला महासभा जिला इकाई नीमच की जिलाध्यक्ष माया पोरवाल पोरवाल, पोरवाल समाज नीमच के अध्यक्ष शांतिलाल गुप्ता ने चर्चा में बताया कि पोरवाल समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है, जिसमें मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात के विजेता प्रतिभागी भाग लेंगे। कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारियां अंतिम चरण में चल रही है। पोरवाल समाज के 11 नगर अध्यक्षों का भी सम्मान समारोह आयोजित किया गया है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतौर अखिल भारतीय पोरवाल महासभा के संरक्षक बंसीलाल धनोतिया एडवोकेट,मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा,  क्षेत्रीय विधायक दिलीपसिंह परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा, अखिल भारतीय पोरवाल महासंघ के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण गुप्ता इंदौर, पूर्व  महामंत्री मुकेश गुप्ता नाहरगढ़, पूर्व महासभा अध्यक्ष  राजेंद्र संघवी देवास,अखिल भारतीय पोरवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पोरवाल नीमच,अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद डबकरा, पोरवाल महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री मांगीलाल सेठिया,राष्ट्रीय   कोषाध्यक्ष  मुकेश  दानगढ़ शामगढ़, पोरवाल चौरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष जगदीश चौधरी,पोरवाल कुटुम सहायक संस्था के अध्यक्ष सौरभ रतनावत, पोरवाल बैंक के अध्यक्ष देवीलाल  फरक्या, पोरवाल महासभा के नीमच जिला अध्यक्ष प्रकाश मंडवारिया, युवा संगठन अध्यक्ष सुनील डबकरा, वरिष्ठ समाजसेवी व पोरवाल महिला महासभा की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश इकाई सीताबाई पोरवाल  मल्हारगढ़ ,मध्यप्रदेश महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष  सुनीता मुजावदिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष ललिता गुप्ता नाहरगढ़, प्रदेश महामंत्री गायत्री डबकरा गरोठ, महिला मंडल अध्यक्ष सुनीता डबकरा, जिला महामंत्री वंदना पोरवाल मनासा,  कोषाध्यक्ष सोनम पोरवाल नीमच को आमंत्रित किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE