BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 17, 2024, 6:55 pm
KHABAR : श्रावण में शनि प्रदोष का संयोग, गर्भगृह में हुआ रुद्राभिषेक, महाकालेश्वर मंदिर में प्रदोष तिथि पर पूजन के पश्चात लगेगा भोग, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। इस बार श्रावण मास के दौरान शनिवार को प्रदोष तिथि होने से शनि प्रदोष का संयोग बना है। महाकाल मंदिर में शनि प्रदोष का विशेष महत्व होने से दोपहर बाद बाबा महाकाल का विशेष पूजन करने के बाद पंडितों द्वारा रुद्राभिषेक किया गया। भगवान को पूजन के पश्चात संध्या के समय भोग अर्पित किया गया।


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण मास के चलते शनिवार के दिन प्रदोष तिथि आने पर शनि प्रदोष का संयोग बनता है। शनि प्रदोष पर ज्योर्तिलिंग महाकाल मंदिर के गर्भगृह में भगवान शिव की खास पूजा होती है। इस दिन दोपहर बाद से गर्भगृह में 11 ब्राह्मणों के द्वारा रुद्राभिषेक किया गया।


मान्यता है कि शिव के प्रिय महीने श्रावण में शनिवार को प्रदोष व्रत का बहुत महत्व होता है, क्योंकि इस संयोग में होने वाली शिव आराधना कई गुना फलदायी होती है। प्रदोष के व्रत से भगवान शिव की कृपा जल्दी मिलती है। इससे हर तरह के सुख, समृद्धि, भोग और ऐश्वर्य मिलता है। शादीशुदा जीवन में सुख बढ़ता है। उम्र के साथ अच्छी सेहत भी मिलती है।


शनिवार को मंदिर में प्रतिदिन होने वाली आरती - पूजन के साथ ही 11 ब्राह्मण गर्भगृह में एकादश एकादशनी रुद्राभिषेक कर भगवान शिव का विशेष अभिषेक पूजन और रुद्राभिषेक करते हैं। ऐसी मान्यता है कि प्रदोष पर बाबा महाकाल व्रत रखते हैं। इसीलिए संध्या आरती में बाबा महाकाल को पकवानों का महाभोग लगाकर आरती की जाती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE