चित्तौड़गढ़। थाना बस्सी के टॉप टेन वांछित अपराधी की सूची में चयनित चोरी के मामले में फरार आरोपी को बस्सी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि वांछित आरोपियो की धडपकड के क्रम मे एएसपी परबत सिंह व वृताधिकारी ग्रामीण चितौड़गढ़ शिव प्रकाश टेलर के निर्देशन में एसएचओ जयेश पाटीदार उनि व एएसआई रोडूलाल, कानि. शोभागमल, नारायण लाल, मुकेश कुमार व अनिल द्वारा चोरी के मामले मे वांछित टोप टेन मे चयनीत आरोपी दुधीतलाई थाना विजयपुर निवासी विनोद कंजर पुत्र कालीया उर्फ कालू कंजर को गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया गया।