नीमच। शहर के भारत माता चौराहा पर डॉक्टर्स ने अपनी 24 घंटे की हड़ताल के तहत कोलकाता में हुई घटना की शिकार बनी महिला डॉक्टर की आत्मा की शांति के लिए बीती शाम कैंडल प्रदर्शन किया। मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
बताते चलें कि नीमच जिले में आईएमए के बैनर तले प्रदेश व्यापी के हड़ताल के तहत नीमच में भी पिछले 24 घंटे चिकित्सकीय सेवाएं बंद रही और डॉक्टरों ने कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ हुई बर्बरतापूर्ण घटना का घोर विरोध किया। कैंडल प्रदर्शन के दौरान निजी चिकित्सालय के चिकित्सकों ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बड़ी बात यह रही कि कैंडल प्रदर्शन में समाजसेवी संस्थाओं और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उपस्थिति दर्ज कराकर, कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि देकर अपना विरोध दर्ज कराया।
इस दौरान आईएमए के बैनर तले चिकित्सकों के साथ ही जम्बू कुमार जैन, प्रहलाद राय गर्ग, शरद जैन, सुनील मित्तल, मनोहर अर्जनानी, मनोज माहेश्वरी, अजय सिंह कछावा, विकास गोयल, दीपक असनानी, आरिफ हड्डी वाला और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।