BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 18, 2024, 2:57 pm
KHABAR : हलछठ और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां शुरू, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, पढे़ खबर 

Share On:-

पन्ना। मंदिरों की नगरी पन्ना में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े हर्षाेल्लास के साथ हलछठ और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। जिसके लिए प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर चल रही है।


मंदिरों की साज सज्जा सहित बाहर अन्य जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पन्ना कलेक्टर व एसपी मंदिर पहुंचे। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मंदिर समिति के सदस्य मौजूद रहे।


दरअसल पन्ना कलेक्टर सुरेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक साईं कृष्ण एस थोटा ने श्री जुगल किशोर मंदिर और श्री बल्देव मंदिर पहुंचकर आगामी जन्माष्टमी के साथ हरछठ पर्व मनाए जाने की तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर जिला स्तरीय शांति समिति और मंदिर समिति के सदस्यगण सहित संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।


मार्ग दुरुस्त करने के निर्देश
कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के आगमन और निकास की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं सहित अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। समिति के सदस्यों से त्यौहारों के दृष्टिगत कार्यक्रमों के बेहतर आयोजन के संबंध में चर्चा की।


साथ ही पेयजल, पार्किंग और भंडारा और प्रसाद वितरण की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उपस्थित अधिकारियों और समिति के पदाधिकारियों को सुव्यवस्थित कार्यक्रम आयोजन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के दौरान वृहद स्तर पर भीड़ एकत्रीकरण के मद्देनजर भी उचित प्रबंधन और जरूरी व्यवस्थाओं के लिए निर्देशित किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE