BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में लुटेरी दुल्हन गैंग की.. <<     BIG REPORT : राहत भरी खबर, सुरक्षा जांच में पास हुए.. <<     शाजापुर में रेत माफियाओं का.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- एकीकृत बागवानी विकास मिशन.. <<     शाजापुर में रेत माफियाओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर फोकस, मत्स्य पालन.. <<     KHABAR : सांवरिया वाटर प्लांट पर संयुक्त टीम की.. <<     देवरी खवासा में शिव महापुराण कथा में उमड़ रही.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर,.. <<     शिवपुरी के चंदावनी गांव में किशोरी पर हमले.. <<     रतलाम पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, जावरा हुसैन टेकरी.. <<     VIDEO NEWS: आम आदमी की जेब पर वार,महंगाई की नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : खादी उत्पादों के प्रचार-प्रसार पर जोर,.. <<     BIG NEWS : एमपी में तीसरी सीट को लेकर घमासान, बीजेपी.. <<     नीमच जिले के मनासा में बड़ी कार्रवाई 7 करोड़.. <<     BIG NEWS : किंजल दवे, मोनल गज्जर महाकाल भस्म आरती.. <<     खरगोन जिले के गोगांव जनपद में निर्माण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 18, 2024, 3:18 pm
BIG NEWS : नीमच जिले की नयागांव पुलिस और आरजे पासिंग ट्रक, जब पहुंचा नीमच-निम्बाहेड़ा हाईवे पर तो मिली खाकी की घेराबंदी, फिर जैसे ही अधिकारियों ने ली खाद के कट्टों के नीचे बनी स्कीम की तलाशी तो उड़ गए होश, अवैध मादक पदार्थ की बड़ी खेप जब्त, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले की नयागांव थाना जावद पुलिस ने टाटा ट्रक क्र. आरजे 19 जीसी 2118 में यूरिया खाद के कट्टों के नीचे स्कीम में 165 काले रंग के प्लास्टिक के कट्टों में भरा कुल 33 क्विंटल अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा सहित 02 आरोपियों को पकडा है। एक आरोपी का भाई पूर्व से जेल में बंद है। 

मुख्यमंत्री के प्रदेश व्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक, जिला नीमच अंकित जायसवाल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसौदिया एवं अअपु जावद निलेश्वरी डाबर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जावद निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में चौकी प्रभारी नयागांव रामपाल सिंह राठौर की टीम के द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कुल 33 क्विंटल अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा व टाटा ट्रक क्र. आरजे 19 जीसी 2118 सहित 02 आरोपियों को पकडने में सफलता प्राप्त की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 17.08.2024 की शाम अवैध मादक पदार्थ की धरपकड व नाकाबंदी हेतु नीमच-निम्बाहेडा हाईवे फोरलेन तुलसी होटल के सामने कानका फन्टा पर मुखबिर सूचना पर अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा टाटा ट्रक क्र. आर.जे.-19-जीसी-2118 से नीमच से राजस्थान तरफ जाने वाला है को आते दिखा जिसको हमराह फोर्स की मदद से रोका व नीमच-निम्बाहेडा हाईवे फोरलेन तुलसी होटल के सामने ग्राम कानका मार्ग यातायात मार्ग अवरूद्ध होने व खराब मौसम तथा सुरक्षा की दृष्टि से संदेही टाटा ट्रक क्र. आर.जे.-19-जीसी-2118 की तलाशी पुलिस चौकी नयागॉव परिसर में चौक करते ट्रक की बॉडी के उपर व डाले के पीछे की तरफ यूरिया खाद के कट्टों के नीचे स्कीम में 165 काले रंग के प्लास्टिक के कट्टों में कुल 33 क्विंटल अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा को एनडीपीएस एक्ट के अज्ञापक प्रावधानों का पालन करते हुए वाहन के चालक 1. ओमप्रकाश पिता सुखाराम विश्नोई निवासी ग्राम सउओ की ढाणी रामडावास कलॉ थाना डांगियावास तहसील पिपाडसिटी जिला जोधपुर (राजस्थान), 2. विक्रम पिता सवाईराम बिश्नोई निवासी ग्राम सउओ की ढाणी रामडावास कलॉ थाना डांगियावास तहसील पिपाडसिटी जिला जोधपुर (राजस्थान) के कब्जे से जप्त कर मौके से गिरफतार कर वाहन चालक व उसके साथी के विरूद्ध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। ज्ञात हो कि पूर्व मे आरोपी विक्रम विश्नोई का भाई राजूराम विश्नोई पूर्व मे एनडीपीएस केस मे मंदसौर जेल मे बंद है। उक्त प्रकरण में अनुसंधान जारी है।

सराहनीय भूमिका- 
उक्त कार्यवाही में पुलिस टीम नयागॉव का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE