मनासा। स्थानीय डाक बंगले पर प्रेस क्लब मनासा की साधारण बैठक संपन्न हुई। जिसमे उपस्थित सभी सदस्यों की सहमति से चुनाव की प्रक्रिया से पूर्व नए सदस्यों की सदस्यता के लिए सहमती दी गई। जिसमे सदस्यता फार्म हेतु रामधन विजयवर्गीय एवं धर्मेंद्र पाटीदार दो सदस्यो की समिति का गठन किया गया है। नई सदस्यता के लिए हस्तलिखित आवेदन के साथ,कार्यरत संस्था का प्रेस कार्ड सदस्यता समिति को अनिवार्य रूप से जमा करवाना होगा। पत्रकारिता क्षेत्र में कार्यरत पत्रकार साथी सदस्यता हेतु अपना आवेदन 20 अगस्त से 24 अगस्त शाम 05 बजे तक प्रेस क्लब मनासा की सदस्यता समिति को जमा करवा सकते है। चुनाव निर्वाचन अधिकारी हेमंत शर्मा एवं संजय व्यास ने निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा करते हुए बताया कि प्रेस क्लब मनासा के चुनाव 25 अगस्त को सुबह 11 बजे से शाम 03 बजे तक तक स्थानीय डाक बंगले में संपन्न किया जाएगा। जिसमे अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,सचिव एवं सहसचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर चुनाव लडने वाले दावेदारों के नामांकन के रूप में हस्तलिखित आवेदन 25 अगस्त को ही 11 बजे तक जमा होगे उसके बाद 01 बजे तक फार्म उठाने का समय रहेगा। चुनाव की वोटिंग का समय 03 बजे का रहेगा। फिर मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।