BREAKING NEWS
BIG NEWS : लौटखेड़ी में डॉ. भीमराव अंबेडकर की.. <<     BIG UPDATE: झांझरवाड़ा में निवेश और रोजगार की सफलता.. <<     BIG VIDEO NEWS : गांधीसागर में चीतों का नया ठिकाना,.. <<     वोट चोरी और बिजली कटौती के मुद्दे पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : भगवानपुरा में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश.. <<     सुंदरसी में दर्दनाक हादसा, घर की लाइट सुधारते.. <<     KHABAR : बीएसएनएल की केबल बार-बार कटने से नेटवर्क.. <<     राजस्व रिकॉर्ड में आबादी दर्ज नहीं होने से.. <<     BIG NEWS : सरवानिया में जनता के भरोसे यातायात.. <<     BIG NEWS : नीमच से राजस्थान तक फरार आरोपियों पर.. <<     VIDEO NEWS : खनियांधाना में जमीनी विवाद बना खूनी जंग,.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव-2026, चित्तौड़गढ़ की पांच पंचायत.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर में चीतों के लिए तैयार हो रहा.. <<     KHABAR : राहुल गांधी ने निभाया वादा, बड़वानी की.. <<     KHABAR : शाजापुर बस स्टैंड पर सांडों का संग्राम, 10.. <<     KHABAR : भगवानपूरा मे कांग्रेसियो ने निकाला मार्च.. <<     KHABAR : जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों और.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 18, 2024, 5:57 pm
BIG NEWS : वाहन चोरी की घटना का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा जिले से चोरी की गई 09 मोटर साईकिल बरामद, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कोतवाली चितौड़गढ़ थाना पुलिस ने शहर से वाहन चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चित्तौड़गढ़ व भीलवाड़ा जिले से चोरी की गई 09 मोटर साईकिल बरामद की हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक  सुधीर जोशी ने बताया कि 07 अगस्त को शहर के पद्मावती मैरिज गार्डन से राहुल जटिया की मोटर साईकिल अज्ञात बदमाशों द्वारा चोरी कर ले जाने के मामले में कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाने पर प्रकरण दर्ज कर जांच की गई।

शहर चितौड़गढ़ से हुई वाहनों की चोरियो की घटनाओं की रोकथाम एवं खुलासे के लिये एएसपी परबत सिंह एवं वृताधिकारी चितौड़गढ़ तेज कुमार पाठक के निर्देशन में थानाधिकारी कोतवाली चितौड़गढ़ संजीव स्वामी (पु.नि.) के नेतृत्व में एएसआई कैलाश चन्द्र, कानि. सुनिल कुमार, धर्मेन्द्र सिंह, राजेश, मनोज व बलराम की एक विशेष टीम का गठन किया गया। 

गठित टीम द्वारा शहर चितौड़गढ़ में लगे हुऐ सीसीटीवी फुटेज का बारिकी से विश्लेषण कर तकनीकी साक्ष्य एवं ह्युमन इंटेलीजेंस का उपयोग करते हुऐ मोटर साईकिल चोरी की घटना कारित करने वाले आरोपी भैरूसिंह जी का खेड़ा थाना कोतवाली चित्तौडगढ निवासी 27 वर्षीय राधेश्याम प्रजापत उर्फ लाडु पुत्र मुलचन्द प्रजापत व मध्यप्रदेश के किर्ता थाना रतनगढ जिला निमच हाल भीलों की झोपडियां गांधीनगर चित्तौडगढ़ निवासी 23 वर्षीय ईश्वर उर्फ कालू पुत्र भैरूलाल भील को गिरफ्तार कर चोरी की 09 मोटर साईकिले बरामद की गई। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में उक्त मोटर साईकिले चित्तौड़गढ़ शहर, जिला भीलवाडा से चोरी करना बताया। मामले में गिरफ्तार आरोपियों राधेश्याम उर्फ लादु प्रजापत व ईश्वर उर्फ कालु भील को न्यायालय में पेश न्यायिक अभिरक्षा मे भिजवाया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE