BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 19, 2024, 9:50 am
BIG NEWS : रक्षाबंधन पर बाबा महाकाल को सबसे पहले बांधी गई राखी, सावन के अंतिम सोमवार राजा स्वरूप में दिए दर्शन, सवा लाख लड्डुओं का लगा भोग, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया। श्रावण माह के अंतिम सोमवार को शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को तड़के ढाई बजे मंदिर के कपाट खोले गए। सबसे पहले भगवान महाकाल का जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया। इसके बाद बाबा महाकाल को रक्षासूत्र बांधा गया।


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सभी प्रमुख त्यौहारों की तरह रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। सोमवार तड़के भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल का दिव्य श्रृंगार किया गया। इस दौरान भगवान महाकाल को राखियां पहनाई गई। आज सावन के अंतिम सोमवार को बाबा महाकाल का राजा स्वरूप में दिव्य श्रृंगार किया गया। साथ ही उनके मस्तक पर मुकुट, स्वर्ण सर्प, चंद्र और त्रिपुंड से अलौकिक श्रृंगार किया गया।


ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में सबसे पहले रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। ज्योतिर्लिंग की पूजन परंपरा में श्रावण मास के दौरान भस्म आरती करने वाला पुजारी परिवार भगवान महाकाल को सवा लाख लड्डू का भोग लगाता है। पुजारी परिवार की महिलाओं द्वारा बनाई गई राखी भगवान महाकाल को बांधी गई।


ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में श्रावणी पूर्णिमा पर सोमवार को रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाएगा। रविवार-सोमवार की मध्यरात्रि 2.30 बजे भस्म आरती में सबसे पहले भगवान महाकाल को राखी बांधी गई। इसके बाद भगवान को सवा लाख लड्डू का महाभोग लगाकर आरती की गई। भक्तों को दिनभर लड्डू महाप्रसादी का वितरण होगा।महाकाल मंदिर पुजारी परिवार की महिलाओं ने भगवान के लिए विशेष राखी तैयार की थी।


पट खोलने के बाद पुजारियों द्वारा भगवान का महाकाल का पंचामृत अभिषेक पूजन किया गया। पूजन के बाद भगवान महाकाल का सोने, चांदी के आभूषणों से विशेष शृंगार किया गया। इसके बाद महकाल मंदिर पुजारी परिवार ने भगवान महाकाल को राखी बांधी । राखी बांधने के बाद भगवान को सवा लाख लड्डू का महाभोग लगाकर आरती की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE