नीमच। 15 अगस्त के मुख्य समारोह में सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि कलेक्टर हिमांशु चंद्र पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल विधायक दिलीप सिंह परिहार जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान जनपद अध्यक्ष शारदा बाई धनगर एवं नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा की उपस्थिति में सम्मान पत्र भेंट किया गया गौरतलाब है कि लक्ष्मी प्रेमाणी कई वर्षों से सामाजिक गतिविधियों पर पर्यावरण, बच्चों की निशुल्क शिक्षा, माय गवर्नमेंट योजना से योजनाओं में सक्रिय भागीदारी, महिला सशक्तिकरण, के सराहनीय उल्लेखनीय कार्य करती आई है सम्मानित किए जाने पर उन्हें सभी स्नेहीजन ने बधाई प्रेषित की।