BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 19, 2024, 11:00 am
NEWS : एफआईआर दर्ज होने के बाद भी धड़ल्ले से चल रहा है हॉस्पिटल, गलत दवाइयां देने से हुई थी महिला की मौत, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर 

Share On:-

झालावाड़। जिले के उपखंड क्षेत्र भवानी मंडी मे एक निजी स्टार हॉस्पिटल की लापरवाही से एक महिला की मौत का मामला सामने आया था। लेकिन महिला की मौत के बाद भी हॉस्पिटल व डॉक्टर पर कोई कानूनी कार्यवाही नहीं हुई और हॉस्पिटल आज भी धड़ल्ले से चलता नजर आ रहा है। चलिए आपको बताते है क्या है मृतिका किरणबाला की पूरी मौत की कहानी। भवानी मंडी के समीप तहसील भानपुरा क्षेत्र के गांव लोटखेड़ी जहां एडवोकेट निर्मल कुमार धाकड़ रहते हैं। उन्होंने अपनी पत्नी की मौत की पूरी कहानी किस तरफ बया की आपको बताते हैं। निर्मल कुमार ने बताया कि 17 मार्च 2024 को मैं अपनी पत्नी किरणमाला का उपचार कराने भवानीमंडी के स्टार हॉस्पिटल गया था। जहां डॉक्टर प्रशांत श्रंगी ने उनकी जांच कर दवाई लिखी थी। जो कि मैने अस्पताल परिसर में स्थित मेडिकल स्टोर से ही खरीदी थी। जहां से मुझे गलत दवाइयां दे दी गई जबकि मेरी पत्नी
किरणमाला के रक्तचाप की जो दवाई थी वह पूर्व से ही चल रही थी। गलत दवाइयां खाने की वजह से मेरी पत्नी का मानसिक संतुलन बिगड़ गया। फिर मैं भानपुरा के फिजिशियन डॉक्टर प्रशांत शर्मा को दिखाने गया तो उन्होंने बताया कि जो दवा आपको दी गई है वह डॉक्टर ने अपनी पर्ची पर नहीं लिखी है जो दवा डॉक्टर ने लिखी थी वो मनोविकार की दवा थी लेकिन आपको रक्तचाप की दवा दे दी गई है। जिसके डबल डोज से आपकी पत्नी किरणमाला का मानसिक संतुलन और भी खराब हो गया है फिर डॉक्टर ने सलाह दी कि इनको कोटा लेकर जाइए तो मैं अपनी पत्नी को कोटा के मनोचिकित्सक डॉक्टर वीरेंद्र मेवाड़ा के पास लेकर गया जंहा पूर्व में दवा ली थी उसके असर से उनका ब्लड प्रेशर सामान्य से बहुत कम हो गया और 22 अप्रैल को मेरी पत्नी की मौत हो गई। मौत होने से पहले मेरी पत्नी ने जब उसका उपचार जारी था तब झालावाड़ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी और भवानी मंडी पुलिस थाने में मामले की शिकायत की थी लेकिन पुलिस और चिकित्सा विभाग ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की मेरी पत्नी की मौत के बाद मैंने भानपुरा न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और मेने न्यायलय मे इस्तगासा पेश किया जहां से न्यायालय के आदेश के बाद भवानी मंडी थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 304 ए के तहत प्रकरण दर्ज किया जिसमें स्टार हॉस्पिटल के प्रबंधक,अस्पताल में संचालित मेडिकल स्टोर के प्रबंधक और डॉक्टर प्रशांत श्रंगी को आरोपी बनाया गया है। लेकिन मामला दर्ज होने के बाद भी हॉस्पिटल धड़ल्ले से चल रहा है अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE