झालावाड़। संयुक्त नर्सेज समिति मेडिकल कालेज की आमसभा जनाना चिकित्सालय में आयोजित की गई, जिसमे मेडिकल कालेज अध्यक्ष लोकेश मीणा द्वारा संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नर्सिंग अधीक्षक राजेश कसारा, प्रदेश प्रतिनिधि राधेश्याम पाटीदार, अरुण शृंगी, ललित गुर्जर, जिला अध्यक्ष मनोज मीणा रहे। कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर चंद्रप्रकाश शर्मा, (सी.पी.) मेडिकल कालेज अध्यक्ष लोकेश मीणा द्वारा मनोनित किया गया। कार्यकारिणी घोषणा के बाद अध्यक्ष द्वारा नर्सेज के समस्याओं पर चर्चा कर निराकरण का आश्वासन दिया। कार्यक्रम को मुख्य अतिथियों द्वारा संबोधित किया।