मंदसौर। यह है भाई बहनों का अटूट प्यार लगभग 40 सालों से रामी बाई मीणा राखी पर्व की इस परंपरा को निभाती चली आ रही है, हमारे पूरे परिवार को इनका इंतजार रहता है रामी बाई जहां कहीं भी होती है राखी वाले रोज वह अपने चेहरे पर खुशी लेकर कौमी एकता की इस परंपरा को सालो से बांधे रखी है, पूरे परिवार को राखी बांधती है। शाहिद चौधरी मेव के परिवार के सदस्यों ने बताया कि जब भी वह राखी लेकर आती है परिवार में खुशियां छा जाती है।