पिपलिया मंडी। श्री महावीर इंटरनेशनल संस्था द्वारा पिपलिया नगर में रक्षा बंधन पर आने वाली बहन बेटियों के घर पहुंचने के लिए निशुल्क टेंपो सुविधा का शुभारंभ संस्था अध्यक्ष कमलेश भूत, संरक्षक वीरेंद्र रणावत, डॉक्टर प्रकाश जैन, दिनेश पाटीदार, जगदीश श्रीलाल, शुशील जैन, राम प्रसाद फरक्या आदि उपस्थित थे। शुभारंभ पर सर्व प्रथम वाहन में बैठने वाली बहन रामकन्या राठौर को मिठाई भेंटकर स्वागत किया। उक्त 3 वाहन आज दिनभर नगर में भ्रमण करेंगे, जिसमें चौपाटी, रेलवे स्टेशन और राजीव गांधी उधान से बहन बेटियों को पूरे नगर के हर घर तक निःशुल्क पहुंचाएंगे।