सरवानिया महाराज । गौ रक्षा दल तथा गौ रक्षा दल की साथी बनी आल पीटल रिसर्च टीम ने भाई बहनों के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन पर्व को यंहा स्थित गो वंश उपचार केंद्र पर सहयोग कर्ताओं गो भक्तो का आज आल पीटल रिसर्च टीम ने अपने खर्चे से गौ सेवा में अपना योगदान देने वाले उन सभी सहयोगियों का मिठ्ठाई के डिब्बे व श्री फल राखी देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गौ माता की पूजा अर्चना एवं राखी बांधकर की गई । इस दौरान सरवानिया मोरवन मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली, नगर परिषद अध्यक्ष रुपेंद्र सिंह जैन, नगर सेठ पिंकेश अभय कुमार जैन , पुलिस चौकी प्रभारी असलम पठान, पशु चिकित्सक , गौ रक्षा दल के संभाग सचिव कृष्णपाल सिंह पंवार, तहसील अध्यक्ष रूपलाल पाटीदार, अजय प्रताप सिंह राणावत , नटटु माली , लोकेश नागदा, बिजली कर्मचारी रवि पाटीदार, सुनील पाटीदार मड़ू, सहित अन्य गो भक्त, सफाई कर्मचारी उपस्थित थे।