BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 19, 2024, 3:04 pm
SHOK SAMACHAR : नागदा समाज के वरिष्ठ कचरू लाल नागदा का निधन, श्रद्धांजलि सभा में मुक्तिधाम के लिए लकड़ी दान की घोषणा, स्मृति में होगा टीन सेट निर्माण, पढ़े मोहन नागदा की खबर

Share On:-

नीमच । ग्राम कानाखेड़ा निवासी हरिबल्लभ जी के बड़े भाई एवं बद्रीलाल के काकाजी व गोविंद प्रसाद मोहनलाल के पिताजी नागदा मेनारिया समाज के वरिष्ठ समाजसेवी कचरू लाल जी नागदा का 85वर्ष की आयु में 18अगस्त को सुबह 10 बजे निधन हो गया जिनकी अंतिम यात्रा पैतृक गांव कानाखेड़ा से निकली।अंतिम यात्रा सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ दोपहर 1बजे मुक्तिधाम पहुंची जहां पर उनके परिवारजनों ने मुखाग्नि दी। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व सरपंच बाबूलाल नागदा एवं पूर्व जिला अध्यक्ष प्रतापगढ़ धनराज शर्मा तथा समाजसेवी शिक्षक दशरथ नागदा ने बताया कि पटेल साहब की स्मृति में मुक्तिधाम अंतर्गत एक टीन सेट निर्माण की घोषणा की गई। जिसमेंअंतिम संस्कार के लिए जो लकड़ी की जरूरत होती है उसको रखा जाएगा आज कई गांव के श्रद्धालुओं ने पटेल  कचरू लाल जी के परिवार को इस नेक कार्य के लिए प्रेरक बताया तथा लकड़ी के लिए  5 क्वींटल बाबूलाल  नागदा पूर्व सरपंच , 5 क्वींटल चमन नागदा, एक ट्राली मंदिर समिति अध्यक्ष पूर्व जनपद सदस्य  रमेश  नागदा बारी वाले , 5 क्वींटल राम प्रसाद  नागदा बारी वाले, 5 क्विंटल पूर्व मंदिर अध्यक्ष अशोक  नागदा , समाजसेवी शिक्षक दशरथ नागदा के पिताजी हरिकिशन जी नागदा द्वारा 11 क्विंटल लकड़ी ,लालाजी पुरोहित 5 क्विंटल लकड़ी आदि ने मुक्ति धाम में अंतिम संस्कार के लिए सहयोग की घोषणा की गई।अंत में सभी ने 2 मिनट मौन रखकर पटेल साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE