जावद। कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई हृदय विदारक घटना एवं उसके पश्चात वहां हुए डॉक्टर्स टीम पर हमले के विरोध में एवं पीड़ित डॉक्टर परिवार को न्याय के लिए 18 अगस्त रविवार को सायं 7:30 बजे श्री राम कृष्ण सत्संग मंडल भवन से स्टेशन रोड ग्रुप एवं जावद डॉक्टर ग्रुप द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया जिसमें एवं महामहिम राष्ट्रपति के नाम एसडीएम प्रतिनिधि कमल खेमवानी को ज्ञापन दिया गया एवं पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय की मांग की गई ज्ञापन का वाचन डॉक्टर खिलन जैन द्वारा किया गया इस अवसर पर डॉक्टर ओ पी ओझा, डॉ प्रदीप गिल, डॉ सुभाष राव चौहान, डॉ खिलन जैन, डॉ आनंद पोरवाल, डॉक्टर कृतिका बल्दुआ, भगवानदास पोरवाल, वीरेंद्र कुमार चौधरी, गोपाल टेलर, आशीष अग्रवाल, डॉ विजय राठौर, डॉ कुसुम राठौर, डॉ अर्चना टेलर, डॉ शेफाली गिल, डॉ ओशी चोपड़ा, डॉ मनीष ओझा, डॉ सनी मूलचंदानी, मगनलाल राठौर, लोकेश सोलीवाल, महेश सोनी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।