BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 19, 2024, 3:22 pm
KHABAR : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस पर भव्य चल समारोह की तैयारी, आकर्षक झांकियां और दिव्य रथ होंगे मुख्य आकर्षण, नगर होगा भगवामय, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर

Share On:-

मनासा। नगर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं विश्व हिंदू परिषद के 60 वे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भव्य चल समारोह मनासा नगर में निकाला जाएगा। इस उपरांत आज ग्राम भारती कार्यालय पर मनासा प्रखंड टोली की बैठक बजरंग दल जिला संयोजक दुर्गेश धनगर की उपस्थिति में संपन्न हुई, जिसमे कार्ययोजना बनाई गई और नगर में भव्य चल समारोह की तैयारी आरंभ कर दी गई है, जिसमें मनासा नगर में भगवा (झंडे) पताका के साथ-साथ नगर की सजावट की जायेगी एवं चल समारोह के मुख्य आकर्षण बैंड बाजे, ढोल, मसूर डीजे, हैरत अंगेज,अखाड़े वाना पार्टी, ताशा पार्टी एवं दिव्य रथ में बाल गोपाल के रूप में भगवान श्री कृष्ण विराजमान रहेंगे एवं साथ में आकर्षक मनमोहक झांकियां भी भव्य चल समारोह में शामिल होगी। इस अवसर पर जगपाल फरक्या,राहुल कुशवाह,मंगल सिंह देवड़ा,सर्वेश झंवर,अविनाश आर्य,दिनेश सेन,चयन दरक,सावन चौहान,अनिल कुशवाह,राहुल प्रजापत,चिंटू आदिवाल,मोहित माहेश्वरी,गौरव भाटी,नरेंद्र घाटीवार बैठक में उपस्थित रहे और नगर में निकलने वाले इस चल समारोह में सभी सामाजिक संगठन, व्यापारी गण और नगर वासी उपस्थित रहे ऐसा आव्हान किया। उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड मंत्री मंगल सिंह देवड़ा ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE