मनासा विकासखंड के रामपुरा क्षेत्र के खिमला ब्लॉक में ग्रीनको प्राइवेट लिमिटेड प्रोजेक्ट में कार्य एलएनटी कंपनी के मजदूरो के बीच किसी बात को लेकर जमकर विवाद हुआ जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।विडियो रविवार की रात का बताया जा रहा है।जिसमें कुछ मजदूर लोग एक दूसरे से हाथापाई कर रहे है वही एक व्यक्ति लड़की से पिटाई कर रहा है ।वही घायल व्यक्ति भागने की कोशिश कर रहा है। मामले में मनासा एसडीओपी विमलेश उईके ने बताया कि खिमला ब्लॉक में ग्रीन को प्राइवेट लिमिटेड प्रोजेक्ट में कार्यरत एलएनटी कंपनी के मजदूरों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ है।मामले की जानकारी मिलते ही रामपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी मजदूरों को रामपुरा थाने लाया गया ।सभी मजदूर बाहरी राज्य के बताए जा रहे है हालांकि घटना की असल वजह सामने नहीं आई है पुलिस मामले में मारपीट करने वाले मजदूरों से पूछताछ कर रही है।