झालावाड़। जिले के भवानी मंडी मे उप करागृह के बंदी सुधारगृह मे बहने लगातार अपने भाइयो की कलाई पर राखी बाँधने आ रही है। सुबह से ही जेल के बाहर बहने अपनी भाइयो का इंतजार कर रही थी। बहनों ने अपने भाइयो को मिठाई खिलाकर राखी का त्यौहार मनाया बदले मे बहनों ने भाइयो से आगे कोई क्राइम नहीं करने का तोहफा माँगा। इस पर भाइयो ने भी बहनो को वचन दिया की अब क्राइम नहीं करेंगे। लगभग 50 किलोमीटर दूर से बहने राखी बाँधने आई। जेल प्रहरी लक्ष्मीनारायण ने बताया की हमने राखी के त्योहार पर कल रात से ही तैयारी कर रखी थी राखी बाँधने के लिए आने वाली बहनो को पूरी सुविधा भी दी गई है। ताकि बहने अच्छे से भाइयो से मील सके और राखी का त्यौहार मना सके।