चित्तौड़गढ़। भदेसर उपखंड मुख्यालय के भदेसर कस्बा निवासी लिटिल भट्ट (प्रकाश भट्ट) के द्वारा अपने जन्मदिन के अवसर पर एक अनोखी मिसाल पेश की। उन्होंने अपने जन्मदिन के अवसर पर धनेश्वर महादेव के पवित्र स्थल पर 101 बहनों के हाथों रक्षा सूत्र बंधवाए । इन रक्षा सूत्रों के माध्यम से उन्होंने उपस्थित सभी बहनों को कहा कि आने वाला समय बहुत ही नाजुक है हमें देश में हो रहे घटनाक्रम को ध्यान में रखते हुए हर परिस्थितियों से सजक रहना है हमें हमारी रक्षा खुद करनी है। उन्होंने उपस्थित सभी बहनों को उनकी सुरक्षा का वचन दिया। रक्षा सूत्र बंधवाने के बाद उन्होंने उपस्थित सभी 101 बहनो को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर एक स्मार्ट वॉच के रूप में गिफ्ट प्रदान किया तथा मिठाई का पैकेट दिया। उपस्थित सभी बहनों ने इस प्रकार के आयोजन पर आयोजन कर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया यह इस तरह का पहला मामला है। प्रकाश भट्ट पूर्व में राजकीय महाराणा प्रताप महाविद्यालय के छात्र संघ के अध्यक्ष एवं बाद में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष , मंडल महामंत्री के पद पर दायित्व का निर्वहन कर चुके है।