मनासा। मनासा जनपद के अंतर्गत आने वाले गांव भदवा के सरपंच बगदीराम गुर्जर बीते 10 वर्षों से रक्षाबंधन के पावन पर्व पर दूर-दराज से गांव भदवा में आने वाली गांव की सभी बहन बेटियों का बस किराया देते आ रहे है। मनासा विकासखंड में यह पहले सरपंच है जिन्होंने यह मुहीम शुरू की हे, रक्षा बंधन के दीन सरपंच बगदीराम गुर्जर बस का किराया देकर, उनसे राखी बंधवा कर उनको एक पौधा सौंपकर उसे बड़ा करने का वचन लेते है, इस कार्य में गांव के सभी युवा वर्ग के द्वारा सहयोग किया जाता है। वही रक्षाबंधन के पर्व पर सोमवार को सुबह से ही युवाओं के साथ सरपंच बगदीराम गुर्जर बस स्टेंड पर मौजूद रहे और गांव आने बसों से उतरने वाली बहनों से राखी बंधवाकर उन्हें पौधे उपहार स्वरूप पौधे दिये। ग्राम पंचायत के सरपंच बगदीराम गुर्जर ने बताया की, मनासा, मंदसौर और रामपुरा से आने वाली बसों में कई बहने राखी पर घर आई जिन्हें करीब 700 से अधिक पौधे वितरित किये गये।
पावटी पंचायत के सरपंच ने अपनाई भदवा पंचायत की परम्परा -
ग्राम पंचायत पावटी के सरपंच गोपाल धनगर के द्वारा इस वर्ष रक्षा बंधन के पर्व पर, ग्राम पंचायत भदवा में चल रही परम्परा के निर्वाहन की शुरुवात पावटी पंचायत में भी की गयी। पावटी पंचायत के सरपंच गोपाल धनगर ने बताया की, इस वर्ष रक्षा बंधन के पर्व पर गांव में आने वाली बहनो के लिए एक प्रयास प्रारम्भ किया हे, कोशिश रहेगी की ये प्रयास अब बंद नही हो, और इस प्रयास में सभी गांव वासियों का सहयोग मिला हे। गांव में रविवार से ही रक्षा बंधन पर बहनो का आना शुरू हो गया था, इसलिए 18/8/024 से 21/8/024 तक का बसों का किराया सरपंच गोपाल धनगर द्वारा ही दिया जायेगा, वहीं गांव आने वाली सभी बहनो को उपहार स्वरूप एक पौधा भी भेंट किया गया। ग्राम पंचायतो द्वारा शुरू किये गये, इस प्रयास को ग्रामीणों द्वारा सराहा गया, और उम्मीद की हे की ये पहल यु ही जारी रहे हे।