चित्तौड़गढ़। श्रमण संघीय उपप्रर्वतनी विजय प्रभा जी मसा आदि ठाणा के सान्निध्य में शांति भवन सैंती में रक्षाबंधन के अवसर पर भाई-बहनों के लिए सहजोड़े जाप में श्रावक-श्राविकाएं, बहन-भाईयों ने भाग लेकर समृद्धि, खुशहाली, शांति, प्रेम, सौहार्द की कामना की।
इस अवसर पर धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए महासती विजय प्रभा जी ने कहा कि भारतीय संस्कृति से जुड़े इस महान पर्व को भाई-बहनो के परस्पर प्रेम, सौहार्द, रक्षा, प्रगति का सूचक माना जाता है। इसलिए भाई-बहनों को आज के दिन ये संकल्प लेना चाहिए कि वे जीवन में कभी भी आपस में झगड़ा नहीं करेंगे, और आपसी विवाद से कोर्ट-कचहरी में नहीं जायेंगे।
संघ संरक्षक ऋषभलाल सुराणा ने धर्मसभा का संचालन करते हुए महामंत्र नवकार के रात्रि 8 से 9 के मध्य जाप में सभी श्रावक-श्राविकाओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने का आग्रह किया। धर्म सभा में जाप में भाग लेने वाले 21 भाग्यशालियों का लक्की ड्रा निकाला गया जिनको साध्वी हर्ष मसा के सांसारिक माता-पिता अशोक, पीयूष कुमार राजावत (सेमल) सूरत, श्रीसंघ अध्यक्ष लक्ष्मीलाल चंडालिया, महामंत्री दिलीप जैन आदि द्वारा पुरस्कृत किया गया।