मनासा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयं सेवकों ने मनासा नगर में सोमवार को रक्षाबंधन पर्व आदिवासी, दलित एवं अत्यंत पिछड़ी बस्तियों में जाकर मनाया। नगर के द्वारिका बस्ती जगन्नाथ बस्ती, रामेश्वरम बस्ती व बद्रीनाथ बस्ती में जाकर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवकों ने आदिवासी समाज के बच्चों व महिलाओं के कलाई पर रक्षासूत्र बांध कर उनके शैक्षणिक उत्थान कर सुखी, समृद्धि व सुरक्षित जीवन के संकल्प के साथ मनासा के युवा स्वयं सेवकों ने रक्षाबंधन मनाया।