नीमच। जिला मुख्यालय पर लंबी खेंच के बाद आज झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ। सोमवार सुबह तेज धूप के बाद दोपहर करीब 12 बजे मौसम ने करवट ली और आसमान में काली घटाएं छा गई। इसके बाद झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया जो खबर लिखे जाने तक जारी था। अचानक हुई झमाझम ने नागरिकों को तेज उमस व गर्मी से निजात दिलाई। वहीं मौसम भी खुशनुमा हो गया। जिले में अब तक चालू वर्षा काल में 24.6 इंच बारिश हो चुकी है जो औसत बारिश के आंकड़े 32.5 इंच से करीब 7.9 इंच कम है। यह आंकड़ा 20 अगस्त की सुबह 8 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटे का है।