मनासा। भदवा के सरपंच बगदीराम गुर्जर जो पिछले 10 सालों से भदवा में आने वाली बहन बेटियों का बस का किराया देते आ रहे हैं। वहीं आज उन्होंने रक्षाबंधन के पर्व पर युवाओं के साथ बस स्टैंड पर मौजूद रहकर गांव में आने वाली बहनों से राखी बंधवाकर उन्हे पौधे वितरित किए एवं पोधो की देखभाल करने का वचन किया। जानकारी अनुसार आप को बता दे की भदवा सरपंच साहब द्वारा करीब 700 से अधिक पौधे वितरण कर 700 से अधिक बहनों का किराया दिया गया।