झालावाड़। जिले का उपखंड क्षेत्र भवानीमंडी मे अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति संयुक्त संघर्ष समिति भवानी मंडी द्वारा एक प्रेस नोट जारी किया गया की आने वाली 21.8.2024 को भारत बंद के दौरान भवानी मंडी को भी बंद रखने की अपील की गई है। अम्बेडकर समिति अध्यक्ष कालूलाल खोखर ने बताया की 1.8.2024 को माननीय सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के आरक्षण को वर्गीकरण करने एवं क्रीमीलेयर लागू करने के विरोध में समस्त सामाजिक संगठनों द्वारा 21. 8.2024 को भारत बंद का आह्वान किया गया जिसमें भवानीमंडी शहर भी पूर्णतया बंद रहेगा। बंद के दौरान केवल आपातकालीन सेवाएं चालू रहेगी। वंही किसी भी प्रकार के उत्तेजक या आपत्तिजनक नारे नहीं लगाए जाएंगे किसी भी राजनीतिक पार्टी विशेष के बैनर या झंडे आदि का प्रयोग भी नहीं किया जाएगा इसी विषय को लेकर राजकीय या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान भी नहीं पहुंचाया जाएगा जो भी काम होगा पूरा शांतिपूर्ण किया जाएगा। वंही सामाजिक रैली रामनगर नाव सर्कल से प्रातः 10.00 बजे से शुरू होकर भवानी मंडी शहर में घूमते हुए भीमराव अंबेडकर सर्किल मेला मैदान पहुंचेगी।