चित्तौड़गढ़। श्री राजस्थान सर्राफा संघ प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक जयपुर में 25 अगस्त को आयोजित की जाएगी। श्री राजस्थान सर्राफा संघ के प्रदेश महामंत्री किशन पिछोलिया ने बताया कि 25 अगस्त रविवार को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक जयपुर में बनीपार्क, देवी मार्ग स्थित होटल ओरियन में प्रातः साढ़े 11 बजे आयोजित होगी। इस बैठक में सम्पूर्ण राजस्थान के संघ के प्रदेश पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य व विशेष आमंत्रित सदस्य भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तरीय इस बैठक में गत कार्यकारिणी बैठक की कार्यवाही की पुष्टी, संघ के संविधान की समीक्षा व संशोधन समिति के ड्राफ्ट पर व्यापक चर्चा, आय-व्यय व कोष के संबंध में जानकारी सहित संघ के आम चुनावों एवं नये सदस्य बनाने की कार्ययोजना की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।