BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 20, 2024, 3:56 pm
REPORT : नीमच में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जनसुनवाई, 45 आवेदकों की समस्‍याओं को सुनकर विभिन्न विभाओं के अधिकारियों को दिए निराकरण के दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट नीमच में जनसुनवाई करते हुए 45 आवेदको की समस्‍याए सुनी और उनका तत्‍काल निराकरण करने के निर्देश सम्‍बधित जिला अधिकारियों को दिए। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद एवं एडीएम लक्ष्‍मी गामड़ एवं विभिन्‍न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। 

जनसुनवाई में कलेक्‍टर हिमाशु चंद्रा ने पिपलिया रावजी निवासी सीमा पति सुन्‍दरलाल, झांझरवाड़ा के सागरमल सौलंकी, डीकेन के राजेश कुमार बैरागी, पि‍पलिया गुर्जर के विजेन्‍द्रसिंह, पिपलोन के श्रीलाल मेघवाल, नीमच के पूर्व पार्षद अमित शर्मा, जवाहर नगर कीराखी मोतियानी, देवरी खवासा के संतोष कुमार, खजूरिया के रतनलाल, बामनिया के रमेशचन्‍द्र, कबीर मार्ग बघाना के वीरेन्‍द्र कुमार, बड़कुआ की तुलसीबाई, स्‍कीम नं-9 नीमच की जाहेदा खान, आंत्री बुजुर्ग के समरथएवं भरभडिया के महेन्‍द्र सिह से भी उनकी समस्‍याए सुनी और उनका त्‍वरित निराकरण करने के निर्देश सम्‍बधित जिला अधिकारियों को दिए गये।

कलेक्‍टर चंद्रा ने जिला स्‍तरीय जनसुनवाई कलेक्‍टोरेट मेंअनुपस्थित रहेजिला अधिकारियो को कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने के निर्देश भी दिए है। कलेक्‍टर चंद्रा के निर्देशानुसार उपखण्‍ड कार्यालय जावद में एसडीएम राजेश शाह, मनासा के एसडीएम पवन बारिया एवं उपखण्‍ड अधिकारियों ने जनसुनवाई कर आवेदकों की समस्‍याओं का निराकरण किया। इसके साथ ही तहसील रामपुरा टप्पा कुकडेश्‍वर एवं सिगोली में भी तहसीलदारों द्वारा जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई में तहसील एवं टप्‍पा स्‍तर पर पदस्‍थविभिन्‍न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने उपस्थित होकर क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्‍याओं को सुना और उनका निराकरण किया।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE