BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 20, 2024, 5:01 pm
KHABAR : ब्रह्माकुमारीज़ ‘पावन धाम’ में देर रात तक चले रक्षाबंधन कार्यक्रम में 700 से अधिक रक्षासूत्र बांधे गए, विधायक, कलेक्टर, नपाध्यक्ष, कमाण्डेंट, डॉक्टर्स आदि अनेक लोगों ने बंधवाई ईश्वरीय राखी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। रक्षाबंधन का पावन पर्व अन्तर्राष्ट्रीय शांतिदूत ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा विश्‍व के 150 से अधिक देशों में मनाया जाता है, इसी श्रृंखला में नीमच के पावन धाम परिसर में ब्रह्ममुहुर्त्त में 3.30 बजे से ही गहन राजयोग तपस्या के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ, तत्‌पश्‍चात प्रातः कालीन सत्र में प्रातः 6.30 बजे से 1 दोपहर बजे तक तथा सांध्यकालीन सत्र में संध्या 5 से रात्रि 10 बजे तक चले ईश्‍वरीय रक्षाबंधन कार्यक्रम में 700 से अधिक नियमित राजयोगी ब्रह्मावत्सों एवं नगर के प्रमुख नागरिकों एवं उच्चाधिकारियों को राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सविता दीदी के साथ ही अन्य ब्रह्माकुमारी बहनों ने पवित्र रक्षाबंधन बांधा एवं सभी ब्रह्मावत्सों को राष्ट्रप्रेम एवं आध्यात्मिक स्वउन्‍नति की शपथ दिलाई गई। 

इस रक्षाबंधन कार्यक्रम के अर्न्तगत सामुहिक राजयोग ध्यान के अभ्यास के साथ ही दिव्य सत्संग एवं महाभोग के कार्यक्रम आयोजित किये गए । ब्रह्माकुमारीज़ के विशाल सद्‌भावना सभागार में आयोजित सभा को सबझोन संचालिका बी.के.सविता दीदी एवं सबझोन निदेशक बी.के.सुरेन्द्र भाई ने अपने आध्यात्मिक प्रवचन दिये । कार्यक्रम में मुख्य रूप से रक्षासूत्र बंधवाने वालों में नियमित राजयोगी भाई-बहनों के अलावा विधायक दिलीप सिंह परिहार, जिला कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा, कमाण्डेंट सीटीसी वेदप्रकाश, न.पा.अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा, वैश्य महासम्मेलन के संभागीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष चौपड़ा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हेमंत हरित, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहनसिंह राणावत, वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र सेठी, पूर्व पार्षद विनीत पाटनी, समाजसेवी वासुदेव गर्ग आदि के अलावा संस्थान से  जुड़े डॉक्टर्स एवं अनेकानेक व्यापारियों आदि ने ईश्‍वरीय रक्षासूत्र बंधवाकर महाप्रसादी प्राप्त की ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE