नीमच। शेख, सैय्यद, पठान जिला कमेटी की अहम बैठक ग्राम चचौर में दोपहर 2.00 बजे अल्ताफ पठान की अध्यक्षता में रखी गई। जिसमें जिला कमेटी के द्वारा चचौर में ब्लॉक कमेटी बनाने के लिए राय मशवरा किया गया। सर्वसम्मति से सलीम पठान को ग्राम सदर अध्यक्ष बनाया गया। समाज के लोगों ने सदर सलीम पठान से उम्मीद जताई है। की वो ग्राम चचोर में समाज को मजबूत बनाने के किये कार्य करेंगे। सभी को साथ लेकर चलेगे। इस मीटिंग में जिला कमेटी सदर सलीम खान ने समाज को शिक्षित बनाने पर जोर दिया साथ ही बिछड़े हुए लोगों को समाज की मुख्य धारा में जोड़कर आगे बढ़कर देश हित में काम करने को कहा।
इस अवसर पर ज्वाईन सेकेट्री, मो. युनूस पठान, जिला खजांची जाहिद कादरी, अजहर पठान, ईमरान पठान, इकबाल पठान, अल्ताफ पठान, पप्पू पठान, मुन्ना पठान, फकीर मोहम्मद, रहीस पठान, सादिक पठान, अल्ताफ अली सैय्यद, इमरान खान, आसिफ पठान, सरदार खान, तालिब पठान आदि मौजूद थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी आरिफ शेख ने दी।