BREAKING NEWS
BIG NEWS : लौटखेड़ी में डॉ. भीमराव अंबेडकर की.. <<     BIG UPDATE: झांझरवाड़ा में निवेश और रोजगार की सफलता.. <<     BIG VIDEO NEWS : गांधीसागर में चीतों का नया ठिकाना,.. <<     वोट चोरी और बिजली कटौती के मुद्दे पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : भगवानपुरा में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश.. <<     सुंदरसी में दर्दनाक हादसा, घर की लाइट सुधारते.. <<     KHABAR : बीएसएनएल की केबल बार-बार कटने से नेटवर्क.. <<     राजस्व रिकॉर्ड में आबादी दर्ज नहीं होने से.. <<     BIG NEWS : सरवानिया में जनता के भरोसे यातायात.. <<     BIG NEWS : नीमच से राजस्थान तक फरार आरोपियों पर.. <<     VIDEO NEWS : खनियांधाना में जमीनी विवाद बना खूनी जंग,.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव-2026, चित्तौड़गढ़ की पांच पंचायत.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर में चीतों के लिए तैयार हो रहा.. <<     KHABAR : राहुल गांधी ने निभाया वादा, बड़वानी की.. <<     KHABAR : शाजापुर बस स्टैंड पर सांडों का संग्राम, 10.. <<     KHABAR : भगवानपूरा मे कांग्रेसियो ने निकाला मार्च.. <<     KHABAR : जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों और.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 20, 2024, 5:26 pm
BIG NEWS : राजस्थान की निम्बाहेड़ा थाना पुलिस और लग्जरी गाड़ी, जब तस्कर ने लगाया नीमच की तरफ से टॉप गैर तो एक्शन में आई खाकी, फिर जैसे ही घेराबंदी कर रोका वाहन, अधिकारियों ने ली तलाशी तो उड़ गए होश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने एमपी बॉर्डर स्थित जलिया चौक पोस्ट पर नाकाबंदी के दौरान एक लग्ज़री गाड़ी से 7 किलो 508 ग्राम अवैध अफीम जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बाड़मेर जिले का निवासी आरोपी ने गाड़ी में पीछे की सीट के नीचे स्किम बना कर अफीम छिपा रखी थी।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि एएसपी चित्तौड़गढ़ परबत सिंह व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल के मार्गदर्शन एवं थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहैडा रामसुमेर पु.नि. के निर्देशन मे लोकल व स्पेशल एक्ट की कार्यवाही हेतु एएसआई सुरज कुमार, हैड कानि हरविन्दर सिह, कानि हेमन्त, राकेश, रतन सिह व देवेन्द्र कुमार द्वारा जलिया चौक पोस्ट पर पहुच नाकाबन्दी की जा रही थी। नाकाबन्दी के दौरान एक लग्जरी वाहन टोयोटा हाईलेक्स नीमच की तरफ से आती हुई दिखाई दी, जिसको हाथ का ईशारा देकर रूकवाया चालक ने बड़ी मुश्किल से गाडी रोकी। जो पूछताछ करने पर कोई संतोषप्रद जवाब नही दे पाया व बार बार पुछने पर भी आक्रोशित होता रहा जिसको थाने पर लाया व वाहन टोयोटा हाईलेक्स को थाना परिसर मे खडा करवाया गया।

एसएचओ राम सुमेर पु नि  को जरिये मुखबिर सुचना मिली कि जो वाहन टोयोटा हाईलेक्स पुलिस थाने पर लाई है उसमें चालक सीट के पिछे वाली सीट के नीचे दो स्कीम बनी हुई होकर अफीम की थैलिया छिपायी हुई है। जिस पर वाहन टोयोटा हाईलेक्स के पिछे की सीट के निचे बनी हुई स्कीम मे से 4 प्लास्टिक की थैलीयो मे से कुल 07 किलो 508 ग्राम अवैध अफीम जप्त की गई।

उक्त अवैध अफीम व टोयोटा हाईलेक्स गाड़ी को जब्त कर आरोपी बाड़मेर जिले के भुरटीया थाना नागाणा हाल महावीर नगर बाडमेर निवासी 40 वर्षीय भवानी सिह चौधरी पुत्र भारू राम चौधरी को गिरफ्तार किया गया हैं। उक्त आरोपी के विरूद्व थाना कोतवाली बाडमेर मे 12 प्रकरण दर्ज है । आरोपी थाना निकुम्भ पर दर्ज एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण मे भी वाछित चल रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE