BREAKING NEWS
NEWS : पवन जैन पटवारी बने आत्म ध्यान प्रसार योजना.. <<     NEWS : जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की.. <<     BIG NEWS : दूषित पानी की शिकायतों पर जलकल सभापति.. <<     NEWS : कल्लाजी वेद विद्यालय में वैदिक परंपरा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : विश्व ऊंट दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का पंचम.. <<     NEWS : 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर प्रहार, मंगलवाड़ थाना.. <<     KHABAR : संकटमोचन श्री भलाटिया हनुमान मंदिर का.. <<     NEWS : इमाम हुसैन की याद में दाऊदी बोहरा समाज की.. <<     KHABAR : कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली कटौती और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी.. <<     BIG NEWS : खाद संकट, महंगाई और मंडी टैक्स बढ़ोतरी पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में सीबीएन का विशेष शिविर, अफीम की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 20, 2024, 6:17 pm
BIG NEWS : सात समंदर पार अमेरिका में भारतीयों ने निकाली कांवड़ यात्रा, जीरन के दीपक जैन सहित राजस्थान के कई परिवार हुए शामिल, पढ़े हरिओम माली की खबर 

Share On:-

नीमच। भगवान शिव के पावन मास सावन के सुअवसर पर देश के कई श्रद्धालु जगह-जगह से कांवड़ यात्रा पर निकले हैं और श्रद्धालु भोलेनाथ को प्रसन्न कर रहे हैं। अब कांवड़ का यह महोत्सव विदेशों में भी देखने को मिल रहा है और सात समुंदर पार बसे भारतीय भी इससे अछूते नहीं है। कई लोग विदेशी धरती पर नोकरी के कारण या वहाँ बसने के कारण अपने क्षेत्र के धार्मिक कार्यों में शरीक नहीं हो पाते है। न्यू जर्सी, अमेरिका में रहने वाले मेनार, वाना, बाठरड़ा खुर्द, चौरवड़ी, जीरन (एमपी) के लोग रविवार को कांवड़ यात्रा पर निकले हैं। न्यू जर्सी, अमेरिका से दीपक जैन(जीरन) ने बताया कि रविवार को न्यू जर्सी, अमेरिका में रहने वाले भारत के मेनार, वाना, बाठरड़ा खुर्द, चौरवड़ी, जीरन (मप्र) गाँवो के भारतीयों ने न्यू जर्सी, अमेरिका में भारतीय संस्कृति की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपने घर से वेद मंदिर, न्यू जर्सी तक 6 किलोमीटर पैदल कावड़ यात्रा निकाली।
दीपक जैन ने बताया कि कावड़ियों ने अपनी कावड़ को सजाधजा कर और अपने मेवाड़ की पारंपरिक वेशभूषा धोती, कुर्ता, पाग पहनकर व घर पर कावड़ का पूजन कर कावड़ यात्रा अमेरिका के 6 टँगलवुड लेन, ईस्ट ब्रंसविक से रवाना हुई, जो शेरवुड एवेन्यू, मिलटाउन रोड, साउथ मेन स्ट्रीट, फोर्ड एवेन्यू, नॉर्थ ब्रूक डॉ, रीवा एवेन्यू होते हुए 6 किमी. 2 घंटे में वेद मंदिर, मिलटाउन एनजे पहुँचे, जहां कावड़ियों ने शिवजी का जलाभिषेक किया, पूजन अर्चन किया। जिसमें रास्ते में कावड़िये ने हर हर महादेव, ऊँ नमः शिवाय के जयकारों के जयघोष करते हुए वेद मंदिर पहुँचे, रास्ते में अमरीकन लोगो ने इस पल को कैमरों में कैद किया तो कुछ लोगो ने कावड़ियों का स्वागत किया तथा अमेरिकन लोगो ने भी हर हर महादेव का जयघोष लगाया। इस दौरान मेनार के नंदलाल चित्तोड़ा, मुकेश चित्तोड़ा, मनोहर चित्तोड़ा, ललित, तुषार मेनारिया, बाठरड़ा खुर्द के चंद्रशेखर मेनारिया, वाना के शंकरलाल, पुष्कर, आकाश मेनारिया, चौरवड़ी के वासुदेव मेनारिया और जीरन (एमपी) के दीपक जैन, मयन जैन अपने-अपने परिवारों के साथ कावड़ लेकर चले और देव मंदिर पहुँच शिवजी का जलाभिषेक किया, और अपनी भारतीय संस्कृति की विदेशों में भी छाप छोड़ रहे है। बता दें कि संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्वाेत्तर का राज्य न्यू जर्सी, अमेरिका में मेनार, वाना, बाठरड़ा खुर्द, चौरवड़ी, जीरन (एमपी), खेरोदा गांव के कई लोग बसे हुए है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE