BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 20, 2024, 8:21 pm
BIG NEWS : जिले का महू-नीमच हाईवे और आरजे पासिंग बाइक, जब अफीम लेकर निकला कुकड़ेश्वर का विष्णु और मालाहेड़ा का भूरालाल तो खाकी ने की घेराबंदी, जैसे ही रोककर ली तलाशी तो उड़ गए होश, जानिये कितनी मात्रा में ले जा रहे थे अवैध मादक पदार्थ, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध नीमच पुलिस अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस को मोटर सायकल सवार दो तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इन तस्करों कब्जे से पुलिस ने 01 किलो 460 ग्राम अवैध अफीम जप्त की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 19.08.2024 को थाना जीरन पुलिस द्वारा नाकाबंदी करते हुए महु नीमच रोड हर्कियाखाल पुलिस सहायता केन्द्र के सामने आम रोड पर नाकाबंदी कर हिरो सुपर स्पलेण्डर मोटर सायकल नम्बर आरजे 09 एलएस 7570 से आरोपी विष्णु पिता जगदीश गुर्जर उम्र 21 साल निवासी लसुडी आंत्री थाना कुकडेश्वर भुरालाल पिता गोरा बंजारा उम्र 50 साल निवासी मालाहेडा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 किलो 460 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम जप्त किया गया है। घटना के संबंध में एनडीपीएस एक्ट के आज्ञापक प्रावधानों का पालन करते हुए थाना जीरन पर अपराध क्रमांक 232/24 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी-
- विष्णु पिता जगदीश गुर्जर उम्र 21 साल निवासी लसुडी आंत्री थाना कुकडेश्वर 
- भुरालाल पिता गोरा बंजारा उम्र 50 साल निवासी मालाहेडा

जप्ती-
- 01 किलो 460 ग्राम अफीम 
- हिरो सुपर स्पलेण्डर मोटर सायकल नम्बर त्श्र 09 स्ै 7570  (कुल किमती 488,000 /- रूपये)

उक्त सराहनीय कार में निरीक्षक मनोज सिंह जादौन थाना प्रभारी जीरन एवं थाना जीरन पुलिस टीम का सराहनीय व उल्लेखनिय योगदान रहा है ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE