नीमच। शहर को आज सीए शाखा की बड़ी सौगात मिली है। आईसीएआई भवन का विधिवत शुभारंभ प्रेसिडेंट रंजीत कुमार अग्रवाल नई दिल्ली द्वारा फीता काटकर किया गया। विकास नगर में एलआईसी कार्यालय के पास आईसीएआई भवन के शुभारंभ अवसर पर अखिल भारतीय सेंट्रल काउंसिल, रीजनल काउंसिल सदस्य, देश की विभिन्न ब्रांचो के प्रतिनिधि,सीए विद्यार्थी और बड़ी संख्या में चार्टर्ड अकाउंटेंट मौजूद रहे।
बताते चलें कि नीमच की सीए शाखा देश की 178 वीं शाखा है। नीमच में सीए ब्रांच खुलने से विद्यार्थियों को अब स्थानीय स्तर पर ही प्रशिक्षण उपलब्ध हो जाएगा। प्रेसिडेंट रंजीत कुमार अग्रवाल ने बताया कि नीमच की सीए शाखा से जिले के 300 चार्टर्ड अकाउंटेंट और बड़ी संख्या में स्टूडेंट को लाभ होगा।