BREAKING NEWS
NEWS : जिज्ञासा ही ज्ञान का प्रथम द्वार, प्रभु.. <<     NEWS : ढाबेश्वर से अटलेश्वर महादेव तक गूंजा हर-हर.. <<     NEWS : राणा पूंजा भील समिति ने सेवा कार्य के साथ.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और साइबर थाना पुलिस की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में देर रात भयानक सड़क हादसा,.. <<     KHABAR : 11 अगस्त को कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स.. <<     KHABAR : जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप- 2026 में 80.. <<     BIG NEWS : सावन में शिवभक्ति का अद्भुत नजारा, लखेरा.. <<     KHABAR : सनातन चेतना के प्रखर संवाहक हैं स्वामी.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को गरिमा के साथ मनाया जाएगा विभाजन.. <<     KHABAR : युवा कांग्रेस ने मनाया 66वां स्थापना दिवस,.. <<     खरगोन में मोबाइल झपटमारी से दहशत, सड़क पर बात.. <<     KHABAR : शोभायात्रा के साथ सात दिवसीय श्री शिव.. <<     KHABAR : बारिश नहीं रोक पाई देशभक्ति का जज़्बा, सीएम.. <<     महेश्वर में पीरानपीर दातार दरगाह की भूमि के.. <<     KHABAR : किसानों की खुशहाली और अच्छी बारिश के.. <<     नीमच में कांग्रेस ने दिखाई राहुल गांधी के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 25, 2024, 12:26 pm
KHABAR : नीमच में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, श्री राधारानी महिला मंडल और श्री चंद्रवंशी ग्वाला समाज के संयुक्त तत्वाधान में श्री सांवरिया सेठ मंदिर में हो रहा है बड़ा धार्मिक आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के सिटी थाने के पास स्थित श्री सांवरिया सेठ मंदिर पर, श्री राधारानी महिला मंडल और श्री चंद्रवंशी ग्वाला समाज के संयुक्त तत्वाधान में 5 दिवसीय भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में 22 से 24 अगस्त तक नानी बाई रो मायरा कथा का आयोजन किया गया था। तीसरे दिन शनिवार रात्रि में समापन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ कथा सुनने उमड़ी। यह कथा द्वारकापुरी के पंडित कमलेश्वर महाराज ने सुनाई।

इस अवसर पर गणेश पूजन के बाद हल्दी का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें ग्वालटोली, मनासा, जावद की महिला मंडल की सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कथा स्थल पर मौजूद श्रद्धालु भक्ति गीतों की धुन पर झूमते नाचते हुए दिखाई दिए।

गौरतलब है कि 26 अगस्त को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में पांचवें दिन सुबह वाहन रैली निकाली जाएगी। साथ ही रात्रि में कृष्ण रासलीला का आयोजन किया जाएगा। रात 12.00 महा आरती कर प्रसादी का वितरण किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE