ग्वालियर। कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों की निरंतर जांच एवं फूड सैंपलिंग की कार्यवाही की जा रही है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश धाकड ने फर्म गोकुल डेयरी सिरोल रोड ग्वालियर का निरीक्षण कर दूध का सैंपल लिया।
इसी प्रकार फर्म ऑगन रेस्टोरेन्ट गोले का मंदिर का निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा अधिकारी गोविन्द नारायण सरगैयां द्वारा पनीर एवं दही के सेम्प्ल लिये गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता ने बहोडापुर स्थित शीतला डेयरी का निरीक्षण कर दूध एवं दही के नमूने लिए एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता ने गेंडे वाली सड़क स्थित शिवम डेयरी का निरीक्षण कर पनीर एवं दही के सेम्पल जाँच हेतु लिए।
जांच हेतु लिए गए सभी सेम्पल राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला को भेजे गये हैं। विभागीय अधिकारियों द्वारा मिठाई विक्रेताओं को त्यौहार पर शुद्ध एवं ताज़ा खाद्य सामग्री बेचने के लिए निर्देशित किया गया है।