BREAKING NEWS
NEWS : जिज्ञासा ही ज्ञान का प्रथम द्वार, प्रभु.. <<     NEWS : ढाबेश्वर से अटलेश्वर महादेव तक गूंजा हर-हर.. <<     NEWS : राणा पूंजा भील समिति ने सेवा कार्य के साथ.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और साइबर थाना पुलिस की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में देर रात भयानक सड़क हादसा,.. <<     KHABAR : 11 अगस्त को कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स.. <<     KHABAR : जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप- 2026 में 80.. <<     BIG NEWS : सावन में शिवभक्ति का अद्भुत नजारा, लखेरा.. <<     KHABAR : सनातन चेतना के प्रखर संवाहक हैं स्वामी.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को गरिमा के साथ मनाया जाएगा विभाजन.. <<     KHABAR : युवा कांग्रेस ने मनाया 66वां स्थापना दिवस,.. <<     खरगोन में मोबाइल झपटमारी से दहशत, सड़क पर बात.. <<     KHABAR : शोभायात्रा के साथ सात दिवसीय श्री शिव.. <<     KHABAR : बारिश नहीं रोक पाई देशभक्ति का जज़्बा, सीएम.. <<     महेश्वर में पीरानपीर दातार दरगाह की भूमि के.. <<     KHABAR : किसानों की खुशहाली और अच्छी बारिश के.. <<     नीमच में कांग्रेस ने दिखाई राहुल गांधी के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 25, 2024, 5:32 pm
KHABAR : मंदसौर में साइकिल रैली का आयोजन, सांसद ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, एनसीसी और स्काउट के छात्र हुए शामिल, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच शाखा मंदसौर द्वारा साइक्लोथान 4 के तहत मंदसौर शहर में रविवार को बरसते पानी मे साइकिल रैली निकाली गई। साइकिल रैली में एनसीसी, स्काउट की ड्रेस पहने 150 से अधिक छात्र-छात्राओं सहित स्थानीय लोग शामिल हुए। सांसद सुधीर गुप्ता ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल रैली संजय गांधी उद्यान से शुरू हुई जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई गांधी चौराहा पहुंची, जहां रैली का समापन हुआ।

इस अवसर पर साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने पर सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए साइकिल रैली निकालकर मंदसौर शहरवासियों को एक संदेश दिया है कि यदि स्वस्थ एवं मस्त रहना है तो प्रतिदिन हमें भी एक घंटा साइकिल चलाना चाहिए। सांसद गुप्ता ने कहा- सुबह-सुबह जहां एक और मंदसौर शहर पर इंद्र देवता की कृपा बरस रही है।

वहीं इन नन्हें-मुन्ने बच्चों ने गिरते पानी में जो साइकिल चलाने का जो जज्बा दिखाया है। वह वास्तव में तारीफे काबिल है। समाज को एक प्रेरणादायक संदेश दिया है। हमें भी इस प्रकार के आयोजनों से प्रेरणा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच पूरे देश में सेवा एवं परोपकार के कार्य में लगा हुआ है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी मारवाड़ी युवा मंच काफी एक्टिव है। मंदसौर में मारवाड़ी युवा मंच की सक्रिय भागीदारी प्रत्येक अच्छे कार्य में दिखाई देती है।

समाजसेवी एडवोकेट गौरव रत्नावत ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच के माध्यम से प्रतिवर्ष साइकिल रैली का आयोजन कर समाज को स्वस्थ रहने के प्रति एक अच्छा संदेश दिया जाता है। हम सबको ऐसे अच्छे कार्यों को अपने जीवन में ग्रहण करना चाहिए और प्रतिदिन संकल्प लेकर हमें भी साइकिल चलाना चाहिए। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में समाजसेवी एडवोकेट गौरव रत्नावत, राजमल गर्ग अंकित, दिनेश अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल, जिला खेल अधिकारी विजेंद्र देवड़ा विजयपुरावत जितेंद्र कनौजिया उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE