सिंगोली। शनिवार दिन से क्षेत्र में लगातार हो रही बरसात के कारण क्षेत्र के नदी नाले उफान पर हैं। लगातार सिंगोली क्षेत्र में हो रही झमाझम बरसात से नदी नाले उफान पर आ गये हैं। सिंगोली से नीमच, सिंगोली से पटियाल और सिंगोली से कुंवर जी खेड़ा जाने वाले मार्ग रविवार को अवरुद्ध हो गए।
क्षैत्र की ताल नदी पुल पर पानी बहने के कारण शाम 5 बजे करीब सिंगोली थाना प्रभारी बीएल भाभर ने मौके पर पहुंचकर नीमच सिंगोली रोड पर आवागमन बन्द करवा दिया तथा सोश्यल मीडिया के माध्यम से आमजन को कदवासा - झांतला मार्ग से होकर नीमच जाने की सलाह दी।
राजस्व विभाग द्वारा भी लगातार नजर रखी जा रही है। राजस्व निरीक्षक प्रकाश शुक्ला ने भी ग्राम ताल पहुंचकर ग्रामीणों एवं राहगीरों को पुल पर पानी होने की स्थिति में पुल पार नही करने की समझाइश दी। नीमच सिंगोली मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित ग्राम ताल की पुलिया को शाम करीब 5 बजे बंद किया गया जिससे पुलिया के दोनो ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।