नीमच। जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी नाले उफान पर हैं और पुल पुलियों के ऊपर से पानी गुजर रहा है, जिसके चलते रविवार की देर शाम कंजार्डा के समीप स्थित दुधवा नदी की पुलिया पर बड़ा हादसा होते-होते बचा।
बताया जा रहा है कि कंजार्डा के समीप स्थित जनेश्वर महादेव पर राजस्थान के चित्तौड़ की बस लेकर कुछ लोग घूमने आए थे। जब वापस लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा होते बचा है। बस का एक पहिया रपट के नीचे उतर गया गनीमत रही की बस धीरे चल रही थी जिससे कि बड़ा हादसा होने से टल गया है फिलहाल ट्रैक्टर की सहायता से ग्रामीणों द्वारा बस को बाहर निकाला जा रहा है व सभी यात्री सुरक्षित है।