BREAKING NEWS
मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<     BIG NEWS : कंजार्डा चौकी पुलिस की बड़ी सफलता, खाकी ने.. <<     खरगोन में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भड़की.. <<     छतरपुर पत्थरबाज़ी कांड में पुलिस का कड़ा.. <<     BIG NEWS : चीखों से गूंज उठा ग्रीनको प्रोजेक्ट,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कांग्रेस का सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : नालों की सफाई पर सख्त हुए मंत्री सारंग,.. <<     VIDEO NEWS: रामपुरा के खिमला प्लांट में हादसे से.. <<     KHABAR : शाजापुर नगरपालिका सीएमओ और अध्यक्ष में.. <<     KHABAR : ईंट का जवाब पत्थर से, राज्यसभा की तीसरी.. <<     NEWS : 70 यूनिट रक्तदान के साथ यादव समाज की नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नल जल योजना सिर्फ दिखावा, आदिवासी इलाके.. <<     KHABAR : भाजपा मंडल अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक को.. <<     BIG BREAKING : रामपुरा के खिमला प्लांट में हादसे से.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का किदवई गंज क्षेत्र और.. <<     मुरैना में चंबल रेत ले जा रहे ट्रैक्टर ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 9, 2024, 12:51 pm
BIG REPORT :जिले के थाना अवंतीपुर बड़ोदिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी गई लहसुन के साथ आरोपी चढ़े खाकी के हत्थे, लाखों रूपये के माल सहित पिकअप वाहन जब्त, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर

Share On:-

शाजापुर।  दिनांक 30.08.2024 एवं 31.08.2024 मी मध्य रात्रि में फरियादी हरिओम पिता मनोहर परमार नि.पाड़लिया के घर में रखी 24 कट्टे लहसन अज्ञात चोर, चोरी कर ले गये थे। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना अवन्तिपुर बड़ोदिया पर अपराध क्रमांक 205/2024 धारा  305 a भारतीय न्याय संहिता का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपी एवं चोरी हुई लहसन की तलाश पतारसी हेतु पुलिस अधीक्षक यशपालसिहं राजपुत, अति. पुलिस अधीक्षक टी.एस. बघेल के एवं एसडीओपी शुजालपुर पिन्टु कुमार बघेल के निर्देशन में थाना प्रभारी उनि घनश्याम बैरागी के द्वारा टीम गठित की गई। जिसमें टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं जमिनी मुखबिरी के आधार पर अज्ञात चोरों की तलाश की गई। इस दौरान घटना से जुड़े महत्वपुर्ण साक्ष्य मिले व दिनांक 08.09.2024 की रात्रि करीबन 11.10 मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की दिनांक 30-31.08.24 की रात्री को ग्राम पाडलिया से जो लहसुन चोरी हुई थी वह पिकअप गाडी क्र. MP41GA2253 है, उसकी बाडी पर लाल हरे रंग से दांगी लोडिंग सर्विस लिखा है, उक्त बदमाशो द्वारा लहसुन चोरी उक्त वाहन से की थी, वह लहसुन आज उक्त गाडी मे भरकर रात्री में सोनकच्छ देवास तरफ जाने वाले है। मुखबिर सुचना पर थाना प्रभारी उनि घनश्याम बैरागी जी थाने एवं चोकी के फोर्स का.उनि तकेसिंह धोलिया, का.सउनि रघुनाथसिंह राठौड, का.प्र.आर. 24 राजेश जाट, आर. 166 लवकुश, आर. 179 रवि, आर. 156 कमलेश मय रायफल व 10 राउण्ड, आर. 744 रविन्द्र मय रायफल व 10 राउण्ड व शा.वा. MP03A2258 व चौकी तिलवाद के अधिग्रहण वाहन क्र MP37ZF0690  एवं राहगीर पंचान  राहगीर पंचान अखलेश पिता जयराम कल्मोदिया उम्र 38 साल निवासी ग्राम तिलावद तथा हमराह सै. शुभम पिता राजनारायण उम्र 28 साल निवासी हन्नूखेडी को हमराह लेकर पीपलरांवा के आगे सुरजना जोड़ पर फोर्स को दो टुकडे मे टीम गठीत कर रोड के दोनो ओर कुछ देर राह देखी तो  एक वाहन आता दिखा जिसे रोकने का प्रयास किया जो इधर उधर भगाने लगा जिसको दोनो टीम के द्वारा रोका गया, उक्त गाडी क्र. MP41GA2253 मे देखा तो लहसुन की कट्टी भरी हुई थी जिन पर प्रत्येक पर HP लिखा था फिर हमराही पंचान अखलेश कलमोदिया व सैनिक शुभम वर्मा के समक्ष आरोपी गणों से उनका नाम पुछने पर एक ने अपना नाम पप्पु पिता बशीर खां उम्र 30 साल जाति नायता निवासी गांधी ओटला के पास बुधवारिया बाजार पीपलरावा थाना पीपलरावा जिला देवास व दूसरे ने संजयसिंह पिता मनोहरसिंह दांगी उम्र 36 साल निवासी ग्राम धान्देडा थाना पीपलरावा जिला देवास का होना बताया व अपराध सदर के संबंध मे पुछताछ करते उनके द्वारा 8-9 दिन पहले लहसुन चुराना स्वीकार किया जुर्म करना स्वीकार करने से आरोपीगणो से उक्त 24 कट्टी लहसुन वजन करीबन 11 क्वींटल कीमती करीबन 260000/-रुपये  व एक बोलेरो पीकअप सफेद कलर की जिसका रजिस्ट्रेशन क्र MP41GA2253 है कीमती करीबन 500000/- रुपये कुल कीमती 760000/- रुपये को जप्त किया । बाद दोनो आरोपियो को गिरफ्तार किया व उक्त जप्त सुदा वाहन व लहसुन को फोर्स की मदद से थाने पर लाये।
उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी उनि घनश्याम बैरागी, का.उनि तकेसिंह धोलिया, का.सउनि रघुनाथसिंह राठौड, का.प्र.आर. 24 राजेश जाट, आर. 179 रवि, आर. 156 कमलेश, आर 109 रामेश्वर दांगी , आर 243 अमन खान, आर 284 कुलदीप भिलाला, आर चालक 105 शिवपालसिहं, आर 744 रविन्द्र सिंह, आर. 166 लवकुश, आर 312 अखिल वर्मा, सैनिक 147 शुभम  की सराहनीय भुमिका रही।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE