BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 9, 2024, 7:56 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले की वायडी नगर थाना पुलिस और डकैती की योजना बनाते बदमाश, जब दी यहां दबिश तो मय हथियारों के साथ चढ़े हत्थे, पूछताछ में कबूला ये बड़ा राज, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले की वायडी नगर थाना पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे आरोपियों को मय हथियारो के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तलवार, चाकू, लट्ठ, लोहे की टॉमी, लाल मिर्च के पैकेट जप्त किए हैं। सभी आरोपियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक जिला मंदसौर अभिषेक आनन्द द्वारा चोरी, लूट, डकैती एवं संपत्ति संबंधी अपराधो पर अंकुश लगाने के निर्देश पर कार्यवाही करते एवं अति. पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी एवं नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर सतनाम सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी थाना वाय.डी. नगर संदीप मंगोलिया के कुशल नेतृत्व में उनि कपिल सोराष्ट्रीय चौकी प्रभारी चौकी मुल्तानपुरा को मुखबीर सुचना पर कार्यवाही करते हुए हमराह फोर्स के साथ गोदरशाह दरगाह के नीचे, बंद पडी दुकानो के पीछे दबीश देकर आऱोपीगण को डकैती की योजना बनाते हुए पकडा तथा जिनसे उनके नाम पते पुछे तो उन्होने अपने नाम 1-करण पिता भरतलाल बावरी उम्र 22 साल निवासी अवलेश्वर थाना हतुनिया जिला प्रतापगढ, 2-अर्जुन पिता नाहरसिंह चौहान जाति बावरी उम्र 20 साल निवासी शिवपुरा थाना छोटी सादडी प्रतापगढ, 3-कमल उर्फ कमलेश पिता बसन्तीलाल पँवार जाति बावरी उम्र 28 साल निवासी साण्डीखेडा थाना छोटी सदडी जिला प्रतापगढ,4- नानालाल पिता बगदीराम सोलंकी जाति बावरी उम्र 34 साल निवासी रेवास देवडा थाना वायडीनगर मन्दसौर, 5-समरथ पिता छगनलाल पँवार जाति बावरी उम्र 46 साल निवासी बाँसखेडी थाना नारायणगढ मन्दसौर बताया पकडे गये बदमाशो के कब्जे से एक धारदार तलवार, 02 धारदार चाकू व लोहे की टामी , लट्ठ व मिर्च का पैकेट मिले जिसे जप्त किये तथा वापसी पर अपराध धारा 310(4),310(5) बीएनएस व 25 आर्मस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

जप्तशुदा मश्रुका -      
- तलवार, 02 चाकु, 02 लट्ठ ,लोहे की टामी , लाल मिर्च के पैकेट, 

गिरफ्तार आरोपी-
- करण पिता भरतलाल बावरी उम्र 22 साल निवासी अवलेश्वर थाना हतुनिया जिला प्रतापगढ
- अर्जुन पिता नाहरसिंह चौहान जाति बावरी उम्र 20 साल निवासी शिवपुरा थाना छोटी सादडी जिला प्रतापगढ
- कमल उर्फ कमलेश पिता बसन्तीलाल पँवार जाति बावरी उम्र 28 साल निवासी साण्डीखेडा थाना छोटी सदडी जिला प्रतापगढ
- नानालाल पिता बगदीराम सोलंकी जाति बावरी उम्र 34 साल निवासी रेवास देवडा थाना वायडीनगर जिला मन्दसौर
- समरथ पिता छगनलाल पँवार जाति बावरी उम्र 46 साल निवासी बाँसखेडी थाना नारायणगढ जिला मन्दसौर

पुलिस टीम- 
थाना प्रभारी वाय.डी. नगर एवं उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE