BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सिंगोली सोलर प्रोजेक्ट का आज निरीक्षण.. <<     KHABAR : डॉ. गौरव खरे ने रवाना किया जागरूकता रथ,.. <<     KHABAR : राधे अलबेली सरकार पर झूम उठा पंडाल, भक्ति.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     विश्व पर्यावरण दिवस पर सनावद में 'एक पौधा मां.. <<     बड़वाह पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जंगलों में चल.. <<     छतरपुर गल्ला मंडी के पास कोतवाली पुलिस की बड़ी.. <<     क्रेशर हब बने बक्सवाहा में एक और नए प्लांट का.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन के नाम पर.. <<     कालापीपल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भंगार चोरी.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर सनावद में हुआ.. <<     छतरपुर में दर्दनाक हादसा काठन नदी में नहाने.. <<     शहडोल प्रशासनिक महकमे में हड़कंप,तहसीलदार.. <<     BIG NEWS : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक.. <<     BIG NEWS : रतलाम में कांग्रेस की अंदरूनी कलह सड़क पर,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की सिंगोली पुलिस की बड़ी सफलता,.. <<     KHABAR : वॉइस ऑफ एमपी की खबर का असर, सहकारिता भर्ती.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही लक्ष्मी देवी शर्मा, परिवार में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 21, 2024, 3:44 pm
BIG NEWS : कोलकाता समिट में बड़ी सफलता, 20 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले, बिरला समूह उज्जैन के बड़नगर में 3500 करोड़ की लागत से स्थापित करेगा सीमेंट प्लांट, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार को कोलकाता समिट में बड़ी सफलता मिली है। करीब 20 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले है। इसी कड़ी में बिरला समूह उज्जैन के बड़नगर में 3500 करोड़ की लागत से सीमेंट इकाई स्थापित करेगा।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विकास के कारवां में सरकार को उद्योगपतियों के साथ बराबरी से चलना होगा। मध्यप्रदेश में सभी औद्योगिक सेक्टर के लिए पर्याप्त संभावनाएं विद्यमान है। मुख्यमंत्री ने कोयम्बटूर साहिर कोलकाता आदि सभी क्षेत्रों के लोगों की उद्यमशीलता और सृजनशीलता को प्रदेश में आमंत्रित किया। रेडीमेड गारमेंट, माइनिंग, ऊर्जा हो या पर्यटन का सेक्टर, सभी क्षेत्रों के मध्यम एवं भारी उद्योग प्रदेश में आमंत्रित हैं। कोलकाता समिट में शामिल हुए प्रेसीडेंट सीआईआई एवं आईटीसी समूह के अध्यक्ष व एमडी श्री संजीव पुरी, मध्यप्रदेश बिरला ग्रुप के एमडी व सीईओ श्री संदीप घोष, स्वरा हाइजीन प्रा.लि. के एमडी श्री आलोक बिरला, टाटा स्टील्स के एम.डी. श्री संदीप कुमार


19 हजार 270 करोड़ रुपये के निवेश हुए प्राप्त
कोलकाता समिट में खाद्य प्र-संस्करण, रसायन, सीमेंट, स्टील, प्लास्टिक और नवकरणीय ऊर्जा सहित विभिन्न क्षेत्रों से 19 हजार 270 करोड़ रुपये के निवेश प्राप्त हुए, 9,450 रोज़गार के अवसर सृजित होंगे। देश-विदेश से आए लगभग 700 डेलिगेट्स और कई देशों के कांसुलेट एवं प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पश्चिम बंगाल के उद्योगपतियों को अपनी गतिविधियों का मध्यप्रदेश में विस्तार करने के लिये दिया आमंत्रण। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कोलकाता महाकाली का नगर है और वे स्वयं महाकाल की नगरी उज्जैन से आते हैं। महाकाल और महाकाली से ही सृष्टि का सृजन है। प्रदेश की औद्योगिक नीतियों, बुनियादी ढांचे व संसाधनों पर दिया गया प्रेजेंटेशन


एमपी के उद्योगपतियों ने साझा किए अपने अनुभव
अध्यक्ष, कनफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज तथा चेयरमैन और एमडी आईटीसी संजीव पुरी ने उनके समूह द्वारा मध्यप्रदेश में संचालित औद्योगिक गतिविधियों संबंधी अपने अनुभव साझा किये। पुरी ने मध्यप्रदेश की निवेश मित्र व समयानुकूल औद्योगिक नीतियों तथा उद्योग के साथ-साथ सामान्यजन के लिए भी प्रदेश के अनुकूल वातावरण की सराहना की। एमडी एवं सीईओ एमपी बिरला समूह के संदीप घोष ने कहा कि उज्जैन के बड़नगर में शीघ्र ही 3500 करोड़ रुपए की लागत से सीमेंट इकाई स्थापित की जाएगी।


स्वरा हाइजीन कोलकाता से इंदौर शिफ्ट
एमडी स्वरा हाइजीन प्रा.लि. के आलोक बिरला ने कहा कि मध्यप्रदेश लैंड ऑफ अपोर्चुनिटीज के साथ ऑपरेशनल ईज़ और पीस की भूमि है। डायपर तथा अन्य हाइजीन प्रोडक्ट निर्माता उनकी कंपनी ने अपना समस्त व्यापार कोलकाता से इंदौर शिफ्ट कर लिया है। वे 37 एकड़ क्षेत्र में 300 करोड़ के निवेश से अपनी गतिविधियों को विस्तार दे रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE